in

हिमाचल प्रदेश: चलती बस में खिड़की से सिर बाहर निकालना पड़ा भारी, 12वीं के छात्र की द*र्द*ना*क मौ**त

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर और शिमला जिले की सीमा के पास कुपवी में एक दुखद सड़क हादसे में 12वीं कक्षा के छात्र की जान चली गई। छात्र राज्य स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के बाद अपने साथियों के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में बस की खिड़की से सिर बाहर निकालने के दौरान उसका सिर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान हमीरपुर जिले के आयुष कौंडल के रूप में हुई है। वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाल्टी की टीम के साथ प्रतियोगिता में शामिल होने आया था। हादसे की खबर मिलते ही उसके परिवार और विद्यालय में शोक का माहौल है।

कुपवी से तीन किलोमीटर दूर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, कुपवी में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद विभिन्न स्कूलों की टीमें अपने-अपने जिलों की ओर रवाना हो गई थीं। इसी दौरान हमीरपुर जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाल्टी की टीम को लेकर जा रही बस धार च्यामा के पास से गुजर रही थी।

यह स्थान कुपवी से करीब तीन किलोमीटर दूर है। बताया जा रहा है कि आयुष बस में खिड़की के पास बैठा था। सफर के दौरान उसने अपना सिर खिड़की से बाहर निकाला। इसी बीच सड़क किनारे लगे एक खंभे से उसका सिर टकरा गया। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

JPERC 2025

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के तुरंत बाद शिक्षकों और सहपाठियों ने घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। उसे एंबुलेंस और स्थानीय वाहनों की मदद से नागरिक अस्पताल कुपवी ले जाया गया। हालांकि, सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

आयुष कौंडल पुत्र हुकम सिंह, गांव बखरोटी, डाकघर लज्या, जिला हमीरपुर का निवासी था।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सहित अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

इस घटना से आयुष के परिवार, स्कूल के शिक्षकों, सहपाठियों और क्षेत्र में शोक की लहर है। यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि चलती बस में खिड़की से सिर या शरीर बाहर निकालना जानलेवा साबित हो सकता है। सफर के दौरान सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिरमौर: हाथ-पैर नहीं होने से आधार KYC में परेशानी, दिव्यांग सोमदत्त की पेंशन बंद: मदद की आस

सिरमौर: हाथ-पैर नहीं होने से आधार KYC में परेशानी, दिव्यांग सोमदत्त की पेंशन बंद: मदद की आस

पांवटा साहिब: कैकेयी के दो वरदान से श्रीराम वनवास तक, भावुक दृश्यों ने नम की दर्शकों की आंखें

पांवटा साहिब: कैकेयी के दो वरदान से श्रीराम वनवास तक, भावुक दृश्यों ने नम की दर्शकों की आंखें