in

सिरमौर: हाथ-पैर नहीं होने से आधार KYC में परेशानी, दिव्यांग सोमदत्त की पेंशन बंद: मदद की आस

सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र की कोड़गा पंचायत के खनलोग गांव में रहने वाले दो दिव्यांग भाइयों की परेशानी का मामला सामने आया है। सोमदत्त और संदीप बचपन से ही दिव्यांग हैं। दोनों की जिंदगी पहले से ही कई चुनौतियों से भरी है, वहीं अब सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़ी समस्या ने परिवार की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

जानकारी के अनुसार, सोमदत्त के हाथ-पैर नहीं हैं, जबकि संदीप के हाथ-पैर होने के बावजूद वे काम नहीं करते। दोनों भाइयों की स्थिति का पता कुछ दिन पहले चला, जब जेबीटी अध्यक्ष कल्याण सिंह और सखौली की आशा देवी ने सोशल मीडिया पर उनकी पेंशन से जुड़ी समस्या को उठाया। इसके बाद यह मामला लोगों के सामने आया और उनकी मदद के लिए प्रयास शुरू हुए।

बताया जा रहा है कि सोमदत्त के हाथ-पैर नहीं होने के कारण उनका आधार कार्ड नहीं बन पाया है। आधार कार्ड और केवाईसी (KYC) की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के चलते उनकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन बंद हो गई। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए यह परेशानी चिंता का विषय बनी हुई है।

मामले की जानकारी मिलने पर पांवटा साहिब के समाजसेवी साहिल गुप्ता और हिमाचल-उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक ठाकुर रघुवीर चौहान अपनी टीम के साथ खनलोग गांव पहुंचे। उन्होंने दोनों भाइयों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

टीम ने आश्वासन दिया कि सोमदत्त का आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही पेंशन की समस्या के समाधान के लिए जल्द शिमला जाकर हिमाचल प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सचिव से मुलाकात की जाएगी, ताकि नियमों के तहत उनकी पेंशन दोबारा शुरू करवाने का रास्ता निकाला जा सके।

JPERC 2025

परिवार की स्थिति भी बेहद कठिन है। दोनों भाइयों की देखभाल उनकी मां करती हैं, जो स्वयं कैंसर से पीड़ित हैं और शिमला में उनका उपचार चल रहा है। इसी कारण टीम की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।

इस दौरान साहिल गुप्ता, ठाकुर रघुवीर चौहान और उनकी टीम ने परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। अब परिवार को उम्मीद है कि संबंधित विभाग तक मामला पहुंचने के बाद सोमदत्त की पेंशन संबंधी समस्या का समाधान हो सकेगा।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिमाचल में अज्ञात साधु की अस्पताल में मौत, रसूह चौक पर बिगड़ी थी तबीयत: पहचान में जुटी पुलिस

हिमाचल में अज्ञात साधु की अस्पताल में मौत, रसूह चौक पर बिगड़ी थी तबीयत: पहचान में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश: चलती बस में खिड़की से सिर बाहर निकालना पड़ा भारी, 12वीं के छात्र की द*र्द*ना*क मौ**त

हिमाचल प्रदेश: चलती बस में खिड़की से सिर बाहर निकालना पड़ा भारी, 12वीं के छात्र की द*र्द*ना*क मौ**त