in

नाहन: माता पद्मावती नर्सिंग कॉलेज की 7 छात्राओं का चयन, असिस्टेंट स्टाफ नर्स बनकर बढ़ाया संस्थान का मान

नाहन: माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग, नाहन की सात छात्राओं ने असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल कर संस्थान और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग की ओर से आयोजित भर्ती प्रक्रिया में इन छात्राओं का चयन हुआ है। इस उपलब्धि से कॉलेज में खुशी का माहौल है।

चयनित छात्राओं में गांव माशू, तहसील कमरऊ की पूजा चौहान (पुत्री बहादुर सिंह), नाहन की अलीशा खान (पुत्री सलीम खान), गांव कांडो चयोग, तहसील कमरऊ की पूजा चौहान (पुत्री प्रताप सिंह), राजगढ़ की मनीषा नाधोल्टा (पुत्री आत्मा राम), मझौली की आस्था पुंडीर (पुत्री किरण कुमार पुंडीर), गांव माशू की अनामिका धीमान (पुत्री नेतर सिंह धीमान) और मोगीनंद की कल्पना तोमर (पुत्री अमित कुमार) शामिल हैं।

इस सफलता पर संस्थान के अध्यक्ष अनिल जैन ने सभी छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छात्राओं की मेहनत, लगन और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कॉलेज की प्राचार्या और नर्सिंग संकाय की पूरी टीम के प्रयासों की भी सराहना की।

कॉलेज की प्राचार्या रिजी गीवर्गीस ने चयनित छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्थान में पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। छात्राओं को नर्सिंग से जुड़ी आधुनिक जानकारी और अस्पतालों में काम करने का अनुभव दिया जाता है। इससे उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और अपने पेशे में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलती है।

वहीं, कॉलेज के सचिव सचिन जैन ने भी सभी सफल छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सात छात्राओं का एक साथ चयन होना पूरे संस्थान के लिए गर्व की बात है।

JPERC 2025

संस्थान प्रबंधन के अनुसार, यह सफलता कॉलेज में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर प्रशिक्षण का प्रमाण है। साथ ही इससे अन्य छात्राओं को भी अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शिलाई गो*लीकां*ड में बड़ा अपडेट: खजान सिंह ह*त्याकां*ड में दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक तीन पुलिस की गिरफ्त में

शिलाई गो*लीकां*ड में बड़ा अपडेट: खजान सिंह ह*त्याकां*ड में दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक तीन पुलिस की गिरफ्त में