
Jobs in Sirmour: युवाओं के लिए नौकरी का मौका! फील्ड मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के 10 पदों पर भर्ती, 26 नवंबर को इंटरव्यू
नाहन: हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में नौकरी पाने का अच्छा अवसर है। सोलन स्थित वर्मा ज्वैलर्स की ओर से फील्ड मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के 10 पदों को भरने के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तारीख पर इंटरव्यू में शामिल होकर रोजगार पाने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने बताया कि वर्मा ज्वैलर्स, अप्पर बाजार सोलन में प्रोडक्शन, सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े कार्यों के लिए इन पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 26 नवंबर 2026 को उप रोजगार कार्यालय राजगढ़ में कैंपस इंटरव्यू आयोजित होंगे।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थियों की उम्र 22 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।

12,750 रुपये मिलेगा मासिक वेतन
चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 12,750 रुपये वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी की ओर से अन्य भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे। इंटरव्यू की प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।

ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी
इंटरव्यू में शामिल होने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र, स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेज लाने होंगे। सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर उप रोजगार कार्यालय राजगढ़ पहुंचना होगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि कैंपस इंटरव्यू में शामिल होने के लिए किसी भी उम्मीदवार को यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 9816400454
नौकरी की तलाश कर रहे पात्र युवा इस अवसर का लाभ उठाकर निजी क्षेत्र में रोजगार पाने के लिए इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।



