अंजभोज के अंकित शर्मा ने NSUI चुनाव में लहराया परचम, 34 वोट लेकर बने हिमाचल प्रदेश महासचिव
पांवटा साहिब। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के अंजभोज की नघेता पंचायत के रहने वाले अंकित शर्मा ने NSUI हिमाचल प्रदेश के चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने प्रदेश महासचिव (जनरल सेक्रेटरी) पद पर 34 वोट हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
अंकित शर्मा, श्री श्याम लाल शर्मा के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से नघेता पंचायत सहित पूरे अंजभोज क्षेत्र और जिला सिरमौर में खुशी की लहर है। क्षेत्र के लोगों और युवाओं ने उनकी जीत पर प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी है।
अंकित शर्मा छात्र राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। उन्हें हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव मनीष ठाकुर का करीबी भी माना जाता है। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और युवाओं के बीच उनकी पहचान को इस जीत की अहम वजहों में शामिल माना जा रहा है।

उनकी सफलता को अंजभोज क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर प्रदेश स्तर पर छात्र संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हासिल करना पूरे इलाके के लिए गर्व की बात है।
अंकित शर्मा की जीत के बाद क्षेत्रवासियों और उनके शुभचिंतकों ने उन्हें तथा उनके परिवार को शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने उम्मीद जताई कि प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी संभालने के बाद अंकित विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगे और छात्र हितों के लिए सक्रियता से काम करेंगे।

अंकित शर्मा की इस कामयाबी ने एक बार फिर अंजभोज क्षेत्र को प्रदेश स्तर पर पहचान दिलाई है।


