in

शादी से 20 दिन पहले घर में पसरा मातम! 26 वर्षीय सेना के जवान अक्षय कुमार का निधन, 3 दिसंबर को होनी थी शादी

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज उपमंडल के रुठानी गांव में एक दुखद घटना से मातम छा गया है। भारतीय सेना में तैनात 26 वर्षीय जवान अक्षय कुमार का निधन हो गया। जवान की मौत की खबर मिलते ही परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

इस घटना ने परिवार की खुशियों को गहरे दुख में बदल दिया है। दरअसल, अक्षय कुमार की शादी आगामी 3 दिसंबर को तय हुई थी। घर में विवाह समारोह की तैयारियां चल रही थीं। परिवार के सदस्य बेटे की शादी को लेकर बेहद खुश थे और रिश्तेदारों के आने की तैयारियां कर रहे थे। लेकिन शादी से करीब 20 दिन पहले आई इस दुखद खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया।

जोशीमठ में तैनात थे अक्षय कुमार

जानकारी के अनुसार, अक्षय कुमार उत्तराखंड के जोशीमठ में भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे थे। वह 16 दिसंबर 2020 को सेना में भर्ती हुए थे। उनकी मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। शुरुआती जानकारी में हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है।

अक्षय अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। उनके पिता राज कुमार कारोबारी हैं, जबकि माता सरोज कुमारी गृहिणी हैं। बेटे की शादी को लेकर माता-पिता ने कई सपने संजोए थे, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने उनकी दुनिया ही उजाड़ दी। इकलौते बेटे को खोने के गम में माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

JPERC 2025

गांव में हर आंख नम

नंधन पंचायत के प्रधान रवि कुमार ने जवान के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार सेना में सेवाएं दे रहे थे और उनके निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक है।

प्रधान के अनुसार, जवान की पार्थिव देह को घर पहुंचाने में एक से दो दिन का समय लग सकता है।

जिस घर में कुछ दिनों बाद शादी की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अब बेटे की अंतिम विदाई की तैयारियां होंगी। अक्षय के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाओं को 1500रू और 300 यूनिट मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य विभाग में 1,561 पदों पर भर्ती को मंजूरी

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: महिलाओं को 1500रू और 300 यूनिट मुफ्त बिजली, स्वास्थ्य विभाग में 1,561 पदों पर भर्ती को मंजूरी