in

सिरमौर के दो NCC कैडेट्स नेशनल लेवल पर चमके, सृष्टि शर्मा और अभय ने गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया जिले का मान…

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के लिए गर्व की बात है। जिले के दो होनहार एनसीसी कैडेट्स सृष्टि शर्मा और अभय ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। दोनों कैडेट्स नौवीं कक्षा में पढ़ते हैं। उनकी इस उपलब्धि से जिले के साथ-साथ एनसीसी बटालियन में भी खुशी की लहर है।

दोनों विद्यार्थियों की सफलता का सफर 1 एचपी बटालियन एनसीसी नाहन की ओर से शिलाई में आयोजित सीएसीटी कैंप से शुरू हुआ। इस कैंप में सृष्टि और अभय ने अपनी निशानेबाजी का बेहतरीन प्रदर्शन किया और फायरिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया।

इसके बाद ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप (AITC) के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हुई। इसके तहत बटालियन की ओर से नौ प्रतिभाशाली कैडेट्स को जेएनवी हमीरपुर भेजा गया। यहां प्रदर्शन के आधार पर एनसीसी शिमला ग्रुप ने सृष्टि शर्मा और अभय का अगले चरण के लिए चयन किया।

आगे की तैयारी के लिए दोनों कैडेट्स ने एनसीसी अकादमी रोपड़ में आयोजित तीन प्रशिक्षण शिविरों में हिस्सा लिया। इन शिविरों के दौरान उन्होंने अनुशासन, मेहनत और सैन्य कौशल का परिचय दिया। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए PHH&CH डायरेक्टरेट की ओर से उन्हें अंतिम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया।

इसके बाद नई दिल्ली स्थित डीजी एनसीसी में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के सभी 17 डायरेक्टरेट के कैडेट्स ने भाग लिया। इस कड़े मुकाबले में सृष्टि शर्मा और अभय ने PHH&CH का प्रतिनिधित्व किया और अपनी-अपनी श्रेणियों में पहला स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीत लिया।

JPERC 2025

दोनों कैडेट्स की इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रिंसिपल मनोज कुमार, कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जेएस चौहान, एनओ सेकेंड अधिकारी एमएल मेहता और 1 एचपी बटालियन नाहन ने खुशी जताई है। क्षेत्र के गणमान्य लोगों, स्कूल प्रशासन और स्थानीय निवासियों ने भी दोनों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी है।

दोनों की सफलता को जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिमाचल प्रदेश में दिव्यांगजनों के लिए बड़ी राहत: अब जन्म से मिलेगी पेंशन, 40% दिव्यांगता वाले भी होंगे पात्र

हिमाचल प्रदेश में दिव्यांगजनों के लिए बड़ी राहत: अब जन्म से मिलेगी पेंशन, 40% दिव्यांगता वाले भी होंगे पात्र