in

लो जी! अब मनाली के होटल से 11.50 लाख रुपये लेकर कर्मचारी फरार, तिजोरी की चाबी ले जाने का CCTV में खुलासा

हिमाचल प्रदेश के पर्यटन नगरी मनाली में एक होटल से लाखों रुपये की नकदी गायब होने का मामला सामने आया है। होटल में काम करने वाला एक कर्मचारी कथित तौर पर 11 लाख 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। घटना के बाद होटल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। वहीं, पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मनाली के एक होटल के मालिक गोपाल कौशिक ने पुलिस थाना मनाली में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया है कि होटल की तिजोरी से 11,50,000 रुपये की नकदी गायब है। इस मामले में होटल में स्टीवार्ड के पद पर काम करने वाले कर्मचारी गाविन बरचे पर नकदी लेकर जाने का आरोप लगाया गया है।

होटल मालिक के अनुसार, 2 नवंबर को उक्त कर्मचारी तिजोरी की चाबी अपने साथ ले गया था। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में भी कर्मचारी के चाबी ले जाने की घटना सामने आई है। इसके बाद वह उसी दिन बिना किसी अनुमति के होटल छोड़कर चला गया।

जब होटल प्रबंधन को तिजोरी से नकदी गायब होने का पता चला तो कर्मचारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला। इसके बाद होटल मालिक ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने शुरू की तलाश

JPERC 2025

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस कर्मचारी की तलाश करने के साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की पड़ताल की जा रही है।

पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां स्पष्ट हो सकेंगी। फिलहाल 11.50 लाख रुपये की नकदी गायब होने का यह मामला मनाली में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिरमौर के दो NCC कैडेट्स नेशनल लेवल पर चमके, सृष्टि शर्मा और अभय ने गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया जिले का मान…

सिरमौर के दो NCC कैडेट्स नेशनल लेवल पर चमके, सृष्टि शर्मा और अभय ने गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया जिले का मान…