in

Paonta Sahib: कोटड़ी की बेटी स्नेहा कुमारी का नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए चयन, हिमाचल की टीम में बनाई जगह

पांवटा साहिब (सिरमौर): जिला सिरमौर के कोटड़ी गांव की बेटी स्नेहा कुमारी ने अपनी मेहनत और खेल प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गांव निवासी हेमराज की बेटी स्नेहा का हिमाचल प्रदेश की जूनियर गर्ल्स हैंडबॉल टीम में चयन हुआ है। वह अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

स्नेहा कुमारी 25 से 29 नवंबर 2026 तक पंजाब के संगरूर स्थित मस्तुआना साहिब में आयोजित होने वाली 48वीं जूनियर गर्ल्स नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष देसराज ठाकुर की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से उनके चयन की पुष्टि की गई है।

स्नेहा की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ कोटड़ी गांव और पूरे सिरमौर क्षेत्र में खुशी की लहर है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर उन्होंने न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

उनकी सफलता पर कोच धर्मेंद्र चौधरी, नरेंद्र, अक्षित सहित हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन और खेल जगत से जुड़े लोगों ने खुशी जाहिर की है। सिरमौर हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा और सचिव हुकुम शर्मा ने भी स्नेहा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कोच धर्मेंद्र चौधरी और अन्य खेल प्रतिनिधियों ने कहा कि स्नेहा ने लगातार मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्हें उम्मीद है कि स्नेहा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

JPERC 2025

क्षेत्र के खेल प्रेमियों और ग्रामीणों ने भी स्नेहा को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। अब सभी को राष्ट्रीय मंच पर उनके शानदार प्रदर्शन का इंतजार है।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jobs in Sirmour: युवाओं के लिए नौकरी का मौका! फील्ड मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के 10 पदों पर भर्ती, 26 नवंबर को इंटरव्यू

Jobs in Sirmour: युवाओं के लिए नौकरी का मौका! फील्ड मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के 10 पदों पर भर्ती, 26 नवंबर को इंटरव्यू