in

Petrol Diesel: चुनाव खत्म होते ही ₹18 महंगा हो सकता है पेट्रोल! डीजल में ₹35 के उछाल की आशंका, कंपनियों को हो रहा भारी घाटा

TROWS

Petrol Diesel: अगर आप पेट्रोल और डीजल की मौजूदा कीमतों को स्थिर देखकर राहत महसूस कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच भारत में ईंधन की कीमतों में एक बड़े उछाल की आशंका जताई जा रही है। जी हाँ, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से पेट्रोल ₹18 और डीजल ₹35 प्रति लीटर तक महंगा हो सकता है।

Petrol Diesel: चुनाव खत्म होते ही ₹18 महंगा हो सकता है पेट्रोल! डीजल में ₹35 के उछाल की आशंका, कंपनियों को हो रहा भारी घाटा

विदेशी ब्रोकरेज फर्म मैक्वायरी की रिपोर्ट में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम काफी बढ़ चुके हैं, लेकिन भारत में लंबे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बदली गई हैं। इसकी वजह से तेल कंपनियों को भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद कंपनियां दाम बढ़ा सकती हैं।

कच्चा तेल महंगा होने से कंपनियों को नुकसान
कच्चा तेल महंगा होने से कंपनियों को प्रति लीटर पेट्रोल पर लगभग ₹18 का नुकसान हो रहा है। डीजल की बिक्री पर यह घाटा और भी अधिक है, जो करीब ₹35 प्रति लीटर तक पहुँच गया है।

Doon valley school

पिछले महीने के पीक पर ये कंपनियां हर दिन करीब 2,400 करोड़ रुपए का नुकसान झेल रही थीं। एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपए की कटौती के बाद यह घाटा घटकर 1,600 करोड़ रुपए रह गया है। हर 10 डॉलर के उछाल से नुकसान करीब 6 रुपए प्रति लीटर बढ़ जाता है।

चुनाव के बाद बढ़ सकते हैं दाम
इस महीने के अंत में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे अहम राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। अप्रैल के बाद पंप पर दाम बढ़ने का जोखिम साफ तौर पर नजर आ रहा है।

JPERC 2025

88% कच्चा तेल आयात करता है भारत
भारत अपनी जरूरत का लगभग 88% कच्चा तेल आयात करता है। इसमें से 45 फीसदी मिडिल ईस्ट जबकि 35 फीसदी रूस से आता है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें न केवल तेल कंपनियों, बल्कि देश के चालू खाता घाटे (CAD) के लिए भी खतरा हैं। अनुमान है कि 2026 की पहली तिमाही में यह घाटा बढ़कर 20 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

अमेरिका सहित कई देशों ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम
वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी तेजी के कारण न केवल भारत, बल्कि दुनिया के कई बड़े देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल देखा जा रहा है।

अमेरिका में पेट्रोल की औसत कीमतें अगस्त 2022 के बाद पहली बार 4 डॉलर प्रति गैलन से ऊपर पहुंच गई हैं। वहीं पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका सहित कई पड़ोसी देशों ने भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Weather: 2 दिन साफ रहने के बाद फिर करवट लेगा मौसम! पूरे प्रदेश में होगी बारिश, ओलावृष्टि की चेतावनी

Himachal Weather: 2 दिन साफ रहने के बाद फिर करवट लेगा मौसम! पूरे प्रदेश में होगी बारिश, ओलावृष्टि की चेतावनी

Himachal News: अफ्रीकी दूल्हे ने हिमाचल की बेटी संग लिए सात फेरे! मंदिर में हुई अनोखी शादी, नाटी पर थिरके विदेशी मेहमान

Himachal News: अफ्रीकी दूल्हे ने हिमाचल की बेटी संग लिए सात फेरे! मंदिर में हुई अनोखी शादी, नाटी पर थिरके विदेशी मेहमान