in

Gold Investment: अक्षय तृतीया से पहले सोने ने मचाया धमाल! जाने इस साल खरीदे या रुकें?

Gold Investment: अक्षय तृतीया से पहले सोने ने मचाया धमाल! जाने इस साल खरीदे या रुकें?

Gold Investment: अक्षय तृतीया से पहले सोने ने मचाया धमाल! जाने इस साल खरीदे या रुकें?

Gold Investment: अक्षय तृतीया से पहले सोने ने मचाया धमाल! जाने इस साल खरीदे या रुकें?

TROWS

Gold Investment: भारत के लोगों के लिए सोना केवल एक धातु नहीं होती बल्कि यहां के लोगों के लिए यह आस्था परंपरा और निवेश का मजबूत आधार भी होती है। खासकर अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसर पर जब सोना खरीदना समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, तब ऐसे समय में सोने के दाम बढ़ना काफी आम बात है।

Gold Investment: अक्षय तृतीया से पहले सोने ने मचाया धमाल! जाने इस साल खरीदे या रुकें?

लेकिन इस बार बाजार में एक बहुत बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष सोने की कीमतों में 60% तक उछाल आ चुका है। ऐसे में अब लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि निवेश करना समझदारी होगी या रुक जाना चाहिए?

2025 से 26 के बीच सोने ने मारी 60% की छलांग
ताजा रिपोर्ट के अनुसार अक्षय तृतीया 2025 से लेकर अक्षय तृतीया 2026 के बीच सोने की कीमत में 60% की तेजी दर्ज करवाई है। हालांकि पिछले 9 सालों से लगातार सोने की धातु ने मजबूत रिटर्न दिया है। जनवरी 2026 में ही सोना अपने रिकार्ड स्तर पर पहुंच चुका था। जब 10 ग्राम का सोना 1.8 लाख रुपए में मिल रहा था।

Doon valley school

हालांकि पिछले कुछ समय से सोने में थोड़ी बहुत गिरावट देखने को मिल रही है और अब 10 ग्राम सोना 1.5 लाख के आसपास ट्रेंड कर रहा है। हाल ही में बीते कुछ महीनो के अंदर ही सोने की कीमतों में 16% की गिरावट देखी गई। ऐसे में अब निवेशक सोच रहे हैं कि अक्षय तृतीया पर सोने में निवेश करना फायदे का सौदा साबित होगा या नहीं।

क्या सोने की कीमतों में और गिरावट आएगी?
वे लोग जो अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं उनके लिए यह जानना जरूरी है कि पिछले कुछ महीनो में ही सोने की कीमतों ने 16% गिरावट देखी गई। इसका मुख्य कारण बढ़ती महंगाई और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और निवेशकों की मुनाफा वसूली था।

JPERC 2025

लेकिन यह गिरावट नई एंट्री का मौका भी बनने वाली है। मतलब सोने की कीमतें केवल घरेलू मांग से नहीं बल्कि वैश्विक कारणों से प्रभावित होती हैं। आने वाले समय में जियो पोलिटिकल तनाव और बढ़ने वाला है। हो सकता है डॉलर शायद कमजोर होकर टूटे, वहीं ब्याज दरों में भी बदलाव होने वाला है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है की सोने के दाम और ज्यादा गिरेंगे।

निवेशकों को क्या करना चाहिए ?

● वे सभी निवेशक जो अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं उन्हें सबसे पहले तो लम-सम निवेश नहीं करना चाहिए।
● निवेशक जो सोने में निवेश करना चाहते हैं उनके लिए SIP निवेश फायदेमंद होगा।
● वही गोल्ड ETF या FOF जैसे निवेश सही माने जा सकते हैं।
● निवेशकों के लिए जरूरी है कि वह अपने कुल निवेश का एक छोटा सा हिस्सा ही सोने में निवेश करें, क्योंकि आने वाले कुछ समय तक सोने की धातु में निवेश में जोखिम हो सकता है।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर सोना आज भी एक मजबूत और भरोसे मंद निवेश जरूर है। लेकिन फिलहाल दुनिया के बाजारों में अनिश्चितता बनी हुई है और मौजूदा ऊंची कीमतों को देखते हुए अंधाधुंध खरीदारी करने से बचना चाहिए। लंबी अवधि के निवेश के लिए थोड़ा-थोड़ा सोना खरीदना समझदारी होगी। अक्षय तृतीया जैसे पवित्र अवसर पर छोटी राशि का निवेश करना भी लाभकारी साबित होगा। लेकिन तेज मुनाफा करने कमाने की सोच रहे हैं तो आने वाले कुछ समय तक सतर्क रहना जरूरी है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Lata Mangeshkar-Asha Bhosle: लता मंगेशकर और आशा भोसले की याद में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल! परिवार ने किया एलान

Lata Mangeshkar-Asha Bhosle: लता मंगेशकर और आशा भोसले की याद में बनेगा एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल! परिवार ने किया एलान

Himachal Crime News: हिमाचल में यूपी के युवक की ह*त्या! रात को हुआ था विवाद और सुबह मिली लाश

Himachal Crime News: हिमाचल में यूपी के युवक की ह*त्या! रात को हुआ था विवाद और सुबह मिली लाश