Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल में खौफनाक वारदात : नाबालिग की हत्या कर लाश को बैड में छुपाया

हिमाचल में खौफनाक वारदात : नाबालिग की हत्या कर लाश को बैड में छुपाया

हिमाचल में खौफनाक वारदात : नाबालिग की हत्या कर लाश को बैड में छुपाया

TROWS

हिमाचल में आपराधिक वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के दुर्गम जिला किन्नौर से नाबालिग की हत्या का मामला सामने आया है।

Holi 2026 -2

हैरानी की बात यह है कि नेपाली मूल की नाबालिग की लाश बंद कमरे में बैड में रखी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है।

Indian Public School

जानकारी के अनुसार किन्नौर जिले के भावानगर पुलिस थाना में 14 मई के रात को लड़की की मां पार्वती थापा ने नजदीकी पुलिस थाना भावानगर में लड़की की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

Doon valley school

अपनी शिकायत में महिला ने पड़ोस में रहने वाले एक व्यापारी पर शक जाहिर किया था। यह व्यापारी पिछले करीब पांच वर्ष से किन्नौर जिले के भावानगर स्थित लुतुक्सा में ही किराए के मकान में रह रहा था। छानबीन करने पर लड़की की लाश उसके कमरे में बैड से मिली।

भावानगर पुलिस की टीम ने दिल्ली पुलिस की मदद से आरोपी को दिल्ली से धर दबोचा।आरोपी ने पुलिस पूछताछ के दौरान हत्या की घटना को अंजाम देने की बात को भी कबूल किया है। पुलिस ने व्यापारी के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

Written by Newsghat Desk

प्रचंड गर्मी के दृष्टिगत आगजनी को रोकने हेतु डॉ बिन्दल ने फायर अधिकारियों के साथ की बैठक

प्रचंड गर्मी के दृष्टिगत आगजनी को रोकने हेतु डॉ बिन्दल ने फायर अधिकारियों के साथ की बैठक

राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में एड ऑन कोर्स प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित

राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में एड ऑन कोर्स प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित