in

हिमाचल में भारी बारिश से तबाही: पांच मंजिला मकान गिरा! रामपुर में फटा बादल, मवेशी बहे

TROWS

हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है। खासतौर पर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बीते दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

हिमाचल में भारी बारिश से तबाही: पांच मंजिला मकान गिरा! रामपुर में फटा बादल, मवेशी बहे

शहर में भारी बारिश के कारण जगह-जगह पेड़ गिर रहे हैं और लैंडस्लाइड का सिलसिला भी लगातार जारी है जिसकी चपेट में आने से वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है। राजधानी शिमला के रामपुर में जहां बादल फटने से तबाही हुई, वहीं शिमला में भारी बारिश के बाद एक पांच मंजिला मकान भरभराकर गिर पड़ा जिससे लाखों का नुकसान हुआ है।

आधी रात को फटा बादल
रामपुर उपमंडल के अंतर्गत सरपारा पंचायत में आधी रात को अचानक बादल फट गया। बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ से सिकासेरी गटूला पर काफी नुकसान हुआ है।

Doon valley school

यहाँ राजेंद्र कुमार पुत्र पलस राम का एक कमरा, एक किचन सहित अन्य सारा सामान मलबा आने से क्षतिग्रस्त हुआ है। इतना ही नहीं विनोद कुमार और गोपाल सिंह के मवेशी भी पानी के तेज़ बहाव में बह गए है।

5 मंजिला मकान जमींदोज
उधर, शिमला शहर के भट्टाकुफर इलाके में सोमवार सुबह अचानक ही 5 मंजिला मकान जमींदोज हो गया जिससे भारी नुकसान हुआ। बताया जा रहा है कि फोरलेन निर्माण के चलते सेवानिवृत सहायक अभियंता के इस मकान में पहले ही दरारे आई थी।

JPERC 2025

इसी बीच भारी बारिश के चलते देर रात को ही इस मकान को खाली करवा दिया गया था। इसी बीच सोमवार सुबह यह मकान धमाके के साथ ढह गया। वहीं, एक अन्य मकान में भी दरारें आई है जिसपर गिरने का खतरा मंडरा रहा है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

SBI Scheme: एसबीआई की इस स्कीम में करें 5000 तक का निवेश और मैच्योरिटी पर पाएं 16,2700 रुपये एकमुश्त

SBI Scheme: एसबीआई की इस स्कीम में करें 5000 तक का निवेश और मैच्योरिटी पर पाएं 16,2700 रुपये एकमुश्त

HP News: फिर बसे बारिश में उजड़े आशियाने! 23 परिवारों को मिली 154 लाख रूपए की राशि

HP News: फिर बसे बारिश में उजड़े आशियाने! 23 परिवारों को मिली 154 लाख रूपए की राशि