Asha Hospital
Holi 2026
in

अजय शर्मा शर्मा ऑथर्स गिल्ड ऑफ़ हिमाचल कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

अजय शर्मा शर्मा ऑथर्स गिल्ड ऑफ़ हिमाचल कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

अजय शर्मा शर्मा ऑथर्स गिल्ड ऑफ़ हिमाचल कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत

TROWS

साहित्य के क्षेत्र में नामी संस्था ऑथरज गिल्ड ऑफ हिमाचल के संचालन के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। सिरमौर चैप्टर के अध्यक्ष अजय शर्मा को इस संस्था का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Holi 2026 -2

यह घोषणा संस्था के चीफ पैटर्न एवं पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने कुल्लू में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की।

Indian Public School

उन्होनें कहा कि प्रसिद्ध एवं वरिष्ठ साहित्यकार जय देव विद्रोही इस संस्था के आजीवन व संस्थापक अध्यक्ष है, लेकिन उनका स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण संस्था के कार्य को चलाने के लिए अजय शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

Doon valley school

अजय शर्मा आल इंडिया बॉडी बिल्डर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव भी हैं, इसके अलावा हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं, साथ ही साथ सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी संस्था, द पांवटा एजुकेशन डिपार्टमेंट थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड के अध्यक्ष भी हैं।

वहीं भारत विकास परिषद शाखा के संस्थापक सदस्य है, अजय शर्मा वर्तमान में ऑथर्स गिल्ड ऑफ़ हिमाचल संस्था के सिरमौर चैप्टर के अध्यक्ष पद पर आसीन हैं, इसके अलावा वह प्रदेश एवं जिला स्तर की विभिन्न संस्थाओं से सीधे रूप से जुड़े हुए हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

विगत वर्षों में ऑथर्स गिल्ड ऑफ़ हिमाचल पंजीकृत संस्था के LIT -POET FEST. कार्यक्रम का अभूतपूर्व आयोजन पांवटा साहिब में करवाने के साथ-साथ, संस्था की गतिविधियों का विस्तार उत्तराखंड के विकास नगर, हरियाणा के पंचकूला आदि में भी में बहुमूल्य योगदान प्रदान कर चुके हैं, हाल ही में सुंदरनगर मंडी में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के आयोजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर चुके हैं।

इन सब उपलब्धियों के चलते ऑथर्स गिल्ड ऑफ़ हिमाचल प्रदेश के मुख्य संरक्षक ठाकुर सत्य प्रकाश जी ने सभी की आम सहमति से अजय शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत करने की घोषणा की।

अजय शर्मा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। ऑर्थरज गिल्ड के फाउंडर अध्यक्ष जय देव विद्रोही ने अजय शर्मा को मुबारकवाद देते हुए कहा है कि हमें पूरी उम्मीद है कि वह अपने कार्य पर खरा उतरेंगे।

साहित्य जगत के पुरोधाओं ने उनका स्वागत किया और हार्दिक शुभकामनाएं दी। डाक्टर विभा नाजली का कहना है कि अजय शर्मा के रहते साहित्य को तो पंख लगेंगे ही, लोक संस्कृति भी व्याख्यायित होगी तथा हिमाचली लेखकों को राष्ट्र स्तर पर अधिमान मिलेगा।

शिमला से अश्वनी वर्मा ने कहा है कि साहित्य कला,संस्कृति और लोकसेवा में अजय शर्मा का योगदान उल्लेखनीय भी है, अद्वितीय भी है, सिरमौर जिला के वरिष्ठ उपप्रधान जीवन प्रकाश जोशी ने भी अजय शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

डाक्टर सूरत ठाकुर, सतीश कौड़ा, पीसी बौद्ध, धनेश गौतम, डीआर गौतम, अनुरंजनी, कुमुद शर्मा, बिंदु शर्मा, फिरासत उल्ला खान, किशन श्रीमान सहित तमाम साहित्यकारों ने अजय शर्मा को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

फिरासत उल्ला खान ने अजय शर्मा के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर उम्मीद जाहिर की है कि समीपवर्ती राज्यों में हिमाचली साहित्य, लोकसंस्कृति की हलचल मच जाएगी।

नवनिर्वाचित कार्यकारी अध्यक्ष अजय शर्मा का कहना है कि नवोदित लेखकों को मंच प्रदान करना, साहित्य, कला व लोकसंस्कृति के अनछुए बिंदुओं को उजागर करना तथा ऑथर्स गिल्ड ऑफ़ हिमाचल पंजीकृत संस्था के वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणीओ के साथ पूर्ण सहयोग प्रदान करते हुए संस्था की गतिविधियों का प्रचार प्रसार करने में अभूतपूर्व योगदान करने के लिए दिन रात समर्पण भाव से कार्य करना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा।

उन्होंने कहा कि देश के ख्याति प्राप्त बड़े-बड़े लेखकों को हिमाचल लाया जाएगा और यहां बड़े-बड़े साहित्य, संस्कृति एवं काव्य समागम करवाए जाने का विशेष प्रयास किया जाएगा।

अजय शर्मा ने संस्था के मुख्य संरक्षक सत्य प्रकाश ठाकुर, संस्थापक अध्यक्ष जयदेव विद्रोही, महासचिव रमेश मस्ताना, प्रदेश कार्यकारिणी के महत्वपूर्ण घटक प्रभात शर्मा, सुशील कुमार फुल एवं प्रदेश कार्यकारिणी का दिल की गहराइयों से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है, तथा संस्था के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए दिलो जान से कार्य कर सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

Written by Newsghat Desk

नाबालिक के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, तबीयत खराब होने पर हुआ खुलासा….

नाबालिक के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, तबीयत खराब होने पर हुआ खुलासा….

शर्मनाक : पांच माह की गर्भवती निकली दुराचार से पीड़ित नाबालिग

शर्मनाक : पांच माह की गर्भवती निकली दुराचार से पीड़ित नाबालिग