Asha Hospital
Holi 2026
in

अवैध शराब के खिलाफ वन विभाग की कारवाई, 6 भट्टियों सहित 1900 लीटर लाहन नष्ट…

अवैध शराब के खिलाफ वन विभाग की कारवाई, 6 भट्टियों सहित 1900 लीटर लाहन नष्ट…

अवैध शराब के खिलाफ वन विभाग की कारवाई, 6 भट्टियों सहित 1900 लीटर लाहन नष्ट…

TROWS

उपमंडल पांवटा साहिब के जंगल में वन विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 भट्टियों सहित 1900 लीटर लाहन नष्ट की गई है। वन विभाग की इस कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप मच गया है।

Holi 2026 -2

विभागीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली की पांवटा साहिब के लाई के जंगल में बड़े पैमाने पर अवैध शराब बनाने का काम चल रहा है। सूचना मिलते ही पांवटा साहिब वनमंडल में अंडर-ट्रेनिंग एसीएफ आदित्य शर्मा के नेतृत्व में वनरक्षक मनीषा, अनिता, रतन, संदीप व वनकर्मी हरिचंद, बलबीर आदि ने लाई के जंगल में छापेमारी की छापेमारी के दौरान जंगल में 6 भट्टियों पर 10 ड्रमों में अवैध कच्ची शराब तैयार की जा रही थी।

Indian Public School

वन विभाग की टीम ने 6 भट्टियों से 1900 लीटर लाहन को नष्ट किया गया। वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही शराब माफिया मौके से फरार हो गये। वन विभाग की इस कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप मच गया।

Doon valley school

उधर वन विभाग पांवटा साहिब के डीएफओ कुणाल अंग्रिश ने बताया की वन विभाग की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 भट्टियों से 1900 लीटर लाहन नष्ट किया है। वन विभाग अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखेगा।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब में दो युवकों ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

पांवटा साहिब में दो युवकों ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार

सिरमौर में 15 अगस्त तक पूरी होगी ये अहम मुहिम, डीसी आरके गौतम ने दी जानकारी

सिरमौर में 15 अगस्त तक पूरी होगी ये अहम मुहिम, डीसी आरके गौतम ने दी जानकारी