Asha Hospital
in ,

अश्वनी शर्मा सर्वसम्मति से चुने गए ब्राह्मण सभा पांवटा साहिब के प्रधान, हरीश शर्मा होंगे महासचिव

अश्वनी शर्मा सर्वसम्मति से चुने गए ब्राह्मण सभा पांवटा साहिब के प्रधान, हरीश शर्मा होंगे महासचिव

अश्वनी शर्मा सर्वसम्मति से चुने गए ब्राह्मण सभा पांवटा साहिब के प्रधान, हरीश शर्मा होंगे महासचिव

ब्राह्मण सभा (पंजीकृत) इकाई पांवटा साहिब की आम सभा बैठक शिव मंदिर, बद्री नगर, पांवटा साहिब के प्रांगण में आयोजित की गई।

Shri Ram

बैठक अध्यक्षता राजेंद्र शर्मा एडवोकेट एवं मदन शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से की गई। बैठक में पांवटा साहिब क्षेत्र के तारूवाला, शहरी क्षेत्र, पीपलीवाला, क्यारदा, माजरा, आंजभोज क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों के ब्राह्मण पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

Indian Public School

आम सभा बैठक में पूर्व अध्यक्ष अजय शर्मा ने विगत कार्यकारिणी द्वारा किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया एवं कार्यकारिणी द्वारा किए गए कार्यों के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर बधाई प्रेषित की गई। तत्पश्चात अजय शर्मा पूर्व अध्यक्ष ब्राह्मण सभा (पंजीकृत) पांवटा साहिब द्वारा कार्यकारिणी को भंग घोषित किया गया।

Doon valley school

इसके पश्चात नई कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। कार्यक्रम के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा एवं मदन शर्मा जी की देखरेख में सत्र 2023-2025 के लिए ब्राह्मण सभा (पंजीकृत) पांवटा साहिब इकाई के चुनाव संपन्न हुए।

बैठक में प्रधान पद के लिए अश्वनी शर्मा को सर्वसम्मति से प्रधान निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं हरीश शर्मा को महासचिव का दायित्व सर्वसम्मति से प्रदान किया गया एवं कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी अजय शर्मा तारूवाला को प्रदान की गई। वरिष्ठ उपप्रधान का दायित्व सुभाष शर्मा पीपलीवाला को प्रदत किया गया।

JPERC 2025

वर्तमान कार्यकारिणी में मुख्य संरक्षक के तौर पर राजेंद्र शर्मा एवं मदन शर्मा को सर्व समिति से दायित्व प्रदान किया गया तथा संरक्षक का दायित्व अजय शर्मा पूर्व अध्यक्ष ब्राह्मण सभा पंजीकृत पांवटा साहिब को सर्वसम्मति से निर्वहन करने की जिम्मेवारी प्रदान की गई।

युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष का दायित्व सुधांशु कोशिश (सनी) तारूवाला को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित करते हुए। महासचिव का दायित्व अनूप शर्मा को प्रदान किया गया। शेष कार्यकारिणी के निर्वाचन हेतु सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर यह अधिकार नवनिर्वाचित अध्यक्ष अश्वनी शर्मा जी को सौंपा गया।

आज की बैठक में प्रमुख रूप से उपरोक्त निर्वाचित पदाधिकारियों के अतिरिक्त संजय भारद्वाज, किरण भारद्वाज, रमाकांत तिवारी, राजेंद्र शर्मा, महेंद्र पाल शर्मा, अनूप शर्मा, राजीव शर्मा, संजय शर्मा, शुभम शर्मा, विजय शर्मा, सुबोध शर्मा, रजत शर्मा, राजकुमार शर्मा, संजीव शर्मा, अशोक भारद्वाज, प्रमोद शर्मा, नंदलाल शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, चंद्र दत्ता, उमेश भारद्वाज, अनिल शर्मा, नेत्रमणि एवं अन्य सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ब्राह्मण सभा (पंजीकृत) पांवटा साहिब इकाई की आम सभा बैठक बहुत ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित हुई तथा चुनावी प्रक्रिया सर्वसम्मति से संपन्न हुई।

Written by Newsghat Desk

विश्वकर्मा मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, सोमवार को होगा समापन, ये रहेंगे कार्यक्रम

विश्वकर्मा मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, सोमवार को होगा समापन, ये रहेंगे कार्यक्रम

Himachal Latest News : हिमाचल में दर्दनाक हादसा, शैड में आग लगने से जिंदा जला बुजुर्ग

Himachal Latest News : हिमाचल में दर्दनाक हादसा, शैड में आग लगने से जिंदा जला बुजुर्ग