in

Paonta Sahib: पांवटा में कटाई से पहले राख हुई मेहनत की फसल! 50 बीघा गेहूं स्वाहा, किसान मायूस

TROWS

Paonta Sahib: हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में किसानों की मेहनत पर उस वक्त पानी फिर गया जब गेहूं की फसल भीषण आग की भेंट चढ़ गई। मामला है ग्राम पंचायत मुगलांवाला करतारपुर के गांव बालीवाला का है।

Paonta Sahib: पांवटा में कटाई से पहले राख हुई मेहनत की फसल! 50 बीघा गेहूं स्वाहा, किसान मायूस

यहाँ रविवार दोपहर खेतों में अचानक आग की लपटें उठती देखी गईं। उस समय चल रही तेज हवाओं ने आग को और भड़का दिया। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि किसानों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और आग ने एक के बाद एक कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया।

50 बीघा जमीन पर लहलहाती गेहूं की फसल राख
किसान जब तक कुछ समझ पाते, उनकी साल भर की मेहनत आंखों के सामने जल रही थी। 50 बीघा जमीन पर लहलहाती गेहूं की खड़ी फसल देखते ही देखते राख के ढेर में तब्दील हो गई।

Doon valley school

शॉर्ट सर्किट बना आग का कारण
कटाई के ऐन वक्त पर हुए इस हादसे ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं और उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। प्रारंभिक जांच और चश्मदीदों के अनुसार, आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

तारों से निकली एक छोटी सी चिंगारी ने सूखे खेतों में ऐसा तांडव मचाया कि लाखों रुपए की फसल देखते ही देखते काली राख में बदल गई।

JPERC 2025

आग की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और दर्जनों लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर और एकजुट होकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, ताकि आग रिहायशी इलाकों और अन्य खेतों तक न फैले।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Job Alert: हिमाचल में 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी! फील्ड ऑफिसर के भरें जा रहे 22 पद, यहां हो रहे इंटरव्यू

Job Alert: हिमाचल में 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी! फील्ड ऑफिसर के भरें जा रहे 22 पद, यहां हो रहे इंटरव्यू

Sirmour News: सिरमौर में पकड़ी 294 ग्राम हेरोइन! अंतरराज्यीय गिरोह के 2 तस्कर गिर**फ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा जल्द

Sirmour News: सिरमौर में पकड़ी 294 ग्राम हेरोइन! अंतरराज्यीय गिरोह के 2 तस्कर गिर**फ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा जल्द