Asha Hospital
in

आप ज्वाईन करने के बाद धर्मपाल चौहान ने नालागढ़ में किया शक्ति प्रदर्शन

आप ज्वाईन करने के बाद धर्मपाल चौहान ने नालागढ़ में किया शक्ति प्रदर्शन

आप ज्वाईन करने के बाद धर्मपाल चौहान ने नालागढ़ में किया शक्ति प्रदर्शन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव पद छोडक़र थामा आम आदमी पार्टी का दामन

अरविंद केजरीवाला से प्रभावित होकर आया हूं आप पार्टी में : धर्मपाल चौहान

Shri Ram

प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव पद छोडक़र आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद नालागढ़ पहुंचने पर धर्मपाल चौहान ने नालागढ़ में शक्ति प्रदर्शन किया।

इस दौरान भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित हुए। नालागढ़ में आम आदमी पार्टी के इस प्रदर्शन के बाद दून व नालागढ़ की राजनीति गर्मा गई है।

Doon valley school

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन चैयरमैन सतीश ठाकुर, किसान विंग के सदस्य आदर्श मेहता, लेबर विंग के प्रदेश अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल समेत ऊना, अर्की, दून, सोलन के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नालागढ़ बाजार में रैली निकाली। बाद में चिकनी पुल के समीप जन सभा का भी आयोजन किया।

जन सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस से भी कोई परेशानी नहीं थी लेकिन वह केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित होकर आप पार्टी ज्वाईन की है।

JPERC 2025

वह एक कार्यकर्ता के रुप में इस पार्टी में काम कर रहे है और जनता की सेवा करना उनका पहला मकसद होगा। बाकी पार्टी हाई कमान के जो भी दिशा निर्देश होंगे उसका पालन किया जाएगा।

पार्टी में शामिल होते ही उनके प्रशंसक काफी खुश है और उन्हें बधाई देने वालों के तांता लगा हुआ है। जल्द ही वह नालागढ़ में डोर टू डोर संपर्क अभियान शुरू करेंगे।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जिस तरह दिल्ली में काम किया वहां पर इस पार्टी को दूसरी बार लोगों ने शासन करने का मौका दिया है।

अब पंजाब के लोगों ने भी रिकार्ड मतों से आम आदमी पार्टी को जिताया है। अब हिमाचल में भी लोग बदलाव की स्थिति में है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के बाद अब हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी अपनी सरकार बनाए है।

इस पार्टी की सबसे अच्छी बात यह है कि यह पहले मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराती है। पार्टी के उच्च अधिकारियों का कहना है कि जब लोगों को सुविधा मुहैया होंगे तो विकास स्वयं होगा। वर्तमान में लोग कांग्रेस व भाजपा की जन विरोधी नीतियों से तंग आ गए है और बदलाव लाने की सोच रहे है।

प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी व संगठन चैयरमैन सतीश ठाकुर ने धर्मपाल चौहान ने पार्टी में शामिल होने पर उन्हें बधाई दी और कहा कि हिमाचल की जनता अब बदलाव लाना चाहती है। जिसके चलते और भी कई बड़े नेता पार्टी में शामिल होने के लिए संपर्क कर रहे है।

Written by Newsghat Desk

कांग्रेस पार्षदों ने अब लड़ेंगे कानूनी लड़ाई, न्यायालय के फैसले का इंतजार

कांग्रेस पार्षदों ने अब लड़ेंगे कानूनी लड़ाई, न्यायालय के फैसले का इंतजार

स्वर्ण आयोग समर्थकों व पुलिस के बीच खूनी झड़प, दोनों ओर से चले लाठी पत्थर

स्वर्ण आयोग समर्थकों व पुलिस के बीच खूनी झड़प, दोनों ओर से चले लाठी पत्थर