Asha Hospital
Holi 2026
in

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का पांवटा साहिब पहुंचने पर भव्य स्वागत….

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का पांवटा साहिब पहुंचने पर भव्य स्वागत….

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का पांवटा साहिब पहुंचने पर भव्य स्वागत….

कांग्रेस पार्टी के घोषणा-पत्र को चरणबद्ध ढंग से पूरा करेंगे-हर्षवर्धन चौहान

TROWS

उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान का गत सांय पांवटा साहिब पहुंचने पर विभिन्न संगठनों द्वारा भव्य स्वागत और अभिनदन किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रतिनिधिमंडलो द्वारा रखी गई समस्यायें भी सुनीं।

Holi 2026 -2

उद्योग, संसदीय कार्य एवं आयुष मंत्री हर्षवधर्न चौहान ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र को चरणबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाएगा जिसके लिए प्रदेश सरकार ने कार्य करना आरम्भ कर दिया है।

Indian Public School

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को अपार समर्थन देकर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने बनाई है और हम पांच साल तक जनता की सेवा करते रहेंगे।

Doon valley school

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि हमने प्रदेश के कर्मचारियों से किए गए वायदों के अनुरूप मंत्रीमंडल की पहली ही बैठक में कर्मचारियों की ओपीएस बहाली को स्वीकृति प्रदान की है, जिससे कर्मचारियों और उनके परिवाजनों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।

हर्षवधर्न चौहान ने सिरमौर जिला के विकास के लिए सभी से एक जुट होकर कार्य करने का आह्वान भी किया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

पांवटा साहिब पहुंचने पर उद्योग मंत्री को विभिन्न संगठनों ने शॅाल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया। उनकी धर्मपत्नी कल्पना चौहान को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

पूर्व विधायक चौधरी करनेश जंग, अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पांवटा साहिब अश्वनी शर्मा, पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी शिलाई रतन सिंह,  पूर्व जिला परिषद सदस्य शेर सिंह ने उद्योग मंत्री को शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक चौधरी करनेश जंग तथा अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पांवटा साहिब अश्वनी शर्मा ने भी अपने विचार सांझा किये l

Written by Newsghat Desk

Paonta Sahib: वन विभाग टीम ने जब्त किए ट्रैक्टर, 30,000 जुर्माना, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Paonta Sahib: वन विभाग टीम ने जब्त किए ट्रैक्टर, 30,000 जुर्माना, पढ़ें क्या है पूरा मामला

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने गुरुद्वारा पांवटा साहिब में शीश निवाया, गुरुद्वारा कमेटी ने किया जोरदार स्वागत

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने गुरुद्वारा पांवटा साहिब में शीश निवाया, गुरुद्वारा कमेटी ने किया जोरदार स्वागत