Asha Hospital
Holi 2026
in

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने किया आह्वान बूथ जीतो विधानसभा जीतो…

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने किया आह्वान बूथ जीतो विधानसभा जीतो…

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने किया आह्वान बूथ जीतो विधानसभा जीतो…

ग्राम केंद्रों के सम्मेलन में सुखराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश…

कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन के लिए दिए महत्वपूर्ण टिप्स…

TROWS

Holi 2026 -2

राजपुर में आंज भोज ज़ोन के भाजपा के पांच ग्राम केंद्रो के 20 बूथों के ग्राम केंद्रो का सम्मेलन सम्पन्न हुआ।

Indian Public School

सम्मेलन में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Doon valley school

इस मौके पर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस लें।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश की योजनाओं को जनता के मध्य लेकर जाएं, जिससे अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का फ़ायदा मिल सके।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

पांवटा साहिब में युवक ने उफनती नदी में लगाई छलांग…

सिरमौर के जोहड़ जी से लापता है ये 17 साल का युवक, शेयर कर ढूंढने में करें मदद

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पेन्शन की उम्र 80 से घटा कर 70 की जिससे पांवटा साहिब विधानसभा के लगभग 3700 से अधिक लोगों को प्रति माह 1500₹ की पेन्शन का लाभ मिला। प्रदेश सरकार ने 65 से 70 वर्ष की महिलाओं को प्रत्येक माह 1000₹ पेन्शन शुरू की।

केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना व प्रदेश सरकार की हिमकेयर योजना से हज़ारों लोग स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना व प्रदेश सरकार की गृहिणी सुविधा योजना से हज़ारों परिवार लाभान्वित हुए हैं।

जनमंच और सीएम हेल्पलाइन पर गुहार के बाद भी नही मिला पीने को पानी…

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना, किसान सम्मान निधि, वन रैंक वन पेन्शन, प्रधानमंत्री योजना इत्यादि व प्रदेश सरकार की सहारा योजना, जनमंच, मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना, शगुन योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, श्रम कल्याण बोर्ड इत्यादि योजनाएं कार्यकर्ताओं को बतायी।

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएँ हर वर्ग को लाभान्वित कर रही है।इन योजनाओं से आम व्यक्ति को लाभ हो रहा हैं। इन योजनाओं से पांवटा साहिब विधान सभा के लगभग हर परिवार को लाभ मिला हैं।

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी के मामले में 3 इंटरस्टेट शातिर गिरफ्तार….

पांवटा साहिब में दुष्कर्म के आरोपियों की धरपकड़ जारी, अबतक 5 गिरफ्तार…

सुखराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आगामी विधानसभा के लिए तैयार रहने व जनता में जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निश्चित रूप से जयराम सरकार पुनः बनेगी।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर भारतीय जनता पार्टी विधान सभा के चुनावों में उतरेगी व मिशन रिपीट का लक्ष्य पूर्ण करेगी।

मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अपना बूथ सबसे मज़बूत व चुनाव प्रबंधन विषय पर विस्तार से कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने बूथ को मज़बूत करने हेतु 11 महत्वपूर्ण बिंदु कार्यकर्ताओं को बताये।

उन्होंने कहा की विधान सभा को जीतने के लिए हमें अपना-२ बूथ जीतना आवश्यक हैं। उन्होंने नारा देते हुए कहा कि बूथ जीतो विधान सभा जीतो।

उन्होंने ग्राम प्रमुख, बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए को उनका दायित्व व कार्य बताये। उन्होंने ने पन्ना प्रमुख व पन्ना कमेटियों के गठन करने के,पन्ना प्रमुख के साथ पन्ना सहयोगी,व बूथों के whatsaap ग्रूप बनाकर 15 दिनो में मंडल को सूची देनी हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह माह के अंतिम रविवार को मन की बात अवश्य सुने व इसकी चर्चा बूथ पर अन्य लोगों के साथ करे। उन्होंने चुनाव प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण टिप्स कार्यकर्ताओं को दिए।

बैठक में मंडल महामंत्री हितेंदर कुमार, देवराज चौहान, युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत सिंह, मनीष तोमर, राहुल चौधरी, भाजपा समर्थक जनप्रतिनिधि, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सभी ग्राम केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बीएलए उपस्थित रहें।

Written by newsghat

जनमंच और सीएम हेल्पलाइन पर गुहार के बाद भी नही मिला पीने को पानी…

जनमंच और सीएम हेल्पलाइन पर गुहार के बाद भी नही मिला पीने को पानी…

पांवटा साहिब में लोहे की रॉड से हमला कर व्यक्ति को किया लहूलुहान, दो गिरफ्तार…

पांवटा साहिब में लोहे की रॉड से हमला कर व्यक्ति को किया लहूलुहान, दो गिरफ्तार…