Asha Hospital
Holi 2026
in

एसडीएम विवेक महाजन ने पांवटा साहिब में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायज़ा लिया

एसडीएम विवेक महाजन ने पांवटा साहिब में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायज़ा लिया

एसडीएम विवेक महाजन ने पांवटा साहिब में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायज़ा लिया

TROWS

Holi 2026 -2

उपमंडल अधिकारी (ना) पांवटा साहिब विवेक महाजन ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित पांवटा साहिब से शिलाई-हाटकोटी जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 707 तथा नवादा में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया।

Indian Public School

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि एनएच-707 कच्ची ढांग में लगभग 250 मीटर सड़क पूरी तरह धंस कर लगभग 100 फ़ुट नीचे चली गई है, जिसका पुनर्निर्माण करने के लिए कम्पनी तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से चर्चा की गई।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि इसके पुनर्निर्माण कार्य में कम से कम पाँच से सात दिनों का समय लग जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस सड़क के दो वैकल्पिक मार्गों का भी निरीक्षण कर लिया गया है। इन दोनों सड़कों के मोड़ तंग होने के कारण उनका चौड़ीकरण किया जा रहा है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इन मार्गों से छोटी गाड़ियों की आवाजाही जल्द आरंभ कर दी जाएगी तथा बड़े वाहनों को टोंस (जाखना) के रास्ते से ही जाना होगा।

उन्होंने बताया कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सड़क के दोनों तरफ़ पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है ताकि वह मार्ग पर चल रहे लोगों को भूस्खलन से सचेत कर सकें और किसी भी दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

इसके अतिरिक्त उपमंडलाधिकारी ने नवादा क्षेत्र में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेते हुए स्थानीय प्रधान को पंचायत घर में रैन बसेरा बनाने के लिए कहा ताकि भविष्य में आपात स्थिति के समय लोगों को शरण दी जा सके।

इसके अतिरिक्त उन्होंने लोगों से अपील की कि वह भारी बारिश के दौरान नदी के किनारे ना जाएं। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस क्षेत्र का निरीक्षण सॉयल कंजर्वेशन विभाग के माध्यम से भी करवाया जाएगा।

व्हाट्सएप पर न्यूज़ घाट समाचार समूह से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।

Written by Newsghat Desk

शिलाई : खिजवाड़ गांव में भूस्खलन की चपेट में आया मकान, महिला की दो मासूम बच्चों व एक भांजी समेत मौत

शिलाई : खिजवाड़ गांव में भूस्खलन की चपेट में आया मकान, महिला की दो मासूम बच्चों व एक भांजी समेत मौत

गुरुद्वारा मार्केट विस्थापितों के पुनर्वास के लिए नगर परिषद को दिया 3 दिन का अल्टीमेटम : डॉ रोहताश नांगिया

गुरुद्वारा मार्केट विस्थापितों के पुनर्वास के लिए नगर परिषद को दिया 3 दिन का अल्टीमेटम : डॉ रोहताश नांगिया