Asha Hospital
in

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जान फूंक गया प्रतिभा सिंह का पांवटा साहिब दौरा…

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जान फूंक गया प्रतिभा सिंह का पांवटा साहिब दौरा…

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जान फूंक गया प्रतिभा सिंह का पांवटा साहिब दौरा…

बरसात के बावजूद कांग्रेस महिला महापंचायत और कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़…

कार्यकर्ताओं ने दिग्गज नेताओं का ढोल नगाड़ों के साथ किया स्वागत…

पीसीसी चीफ प्रतिभा सिंह ने मंच से की पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग की तारीफ

Indian Public School

पांवटा साहिब में कांग्रेस महिला महापंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने शिरकत की। पीसीसी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के पांवटा साहिब पहुंचने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Doon valley school

इस मौके पर पीसीसी अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। अब समय है कि कार्यकर्ता अपने अपने इलाकों में घर घर जाकर लोगों को जनविरोधी नीतियों के प्रति जागरूक करें।

JPERC 2025

उन्होंने मंच से पूर्व विधायक और पीसीसी के उपाध्यक्ष चौधरी किरनेश जंग की तारीफ करते हुए कहा कि जब वे विधायक नही थे तब भी इलाके की जनता की समस्याएं लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के आस आया करते थे। उन्होंने हमेशा विकास के लिए जनता की आवाज के बुलंद किया।

उन्होंने कहा की एक समय था की राजनीतिक कार्यक्रमों में महिलाओं की उपस्थिति इका दुक्का रहा करती थी। ये कांग्रेस की नीतियों का ही परिणाम है कि आज राजनीति में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि इस भारी बरसात में इस कार्यक्रम में इतनी बड़ी संख्या में उपस्थिति सराहना के योग्य है। इसके लिए उन्होंने उपस्थित महिलाओं, कार्यकर्ताओं, कांग्रेस मंडल और पूर्व विधायक किरनेश जंग चौधरी को बधाई दी।

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में कहा की हमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर वाईएस परमार और वीरभद्र सिंह पर नाज है। वाईएस परमार ने हिमाचल को बनाया है और वीरभद्र सिंह ने हिमाचल को निखारा है।

उन्होंने कहा की वीरभद्र सिंह ने अपने जीवन में बहुत सम्मान पाया है तथा होने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से जीवित होगें। उन्होंने कहा की भाजपा ने श्मशानघाट पर भी जीएसटी लगा दिया है इससे अच्छा तो बच्चे पैदा होने पर लगाते कम से कम श्मशानघाट तो छोड़ देते।

उन्होंने कहा की जयराम ठाकुर को नौकरियों को बेचने के नाम से जाना जायेगा। उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार बनने पर हम 5 लाख नौकरियां पैंशन वाली नौकरी देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा की जिन्होंने नौकरियों में हेरा फेरी की है वह सलाखों के पीछे होगें।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा की कांग्रेस की सरकार बनते ही कैबिनेट की पहले बैठक में बहाल करेगें। उन्होंने कहा की पांवटा साहिब से सुखराम चौधरी सरकार में ऊर्जा मंत्री बने हैं लेकिन बिजली के बहुत बुरे हाल है जिस कारण प्रदेश की जनता बिजली के कटो से परेशान हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चौधरी किरनेश जंग ने अपने संबोधन में कहा की ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी कांग्रेस सरकार में वीरभद्र सिंह द्वारा किए गए विकास कार्य का श्रेय ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री कहते है की अधिकारी मेरा नहीं सुनते‌।

किरनेश जंग ने कहा की पांवटा साहिब में बिजली कटो का रिकॉर्ड बन गया है। बिजली के कटो से जनता परेशान हैं तथा किसानों को बिजली नहीं होने से ट्यूबवेल नहीं चल रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के बुरे हाल है।

किरनेश जंग ने कहा की अब भाजपा की विदाई का समय आ गया है। प्रदेश से भाजपा का जाना तय है। इसलिए कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सभी अपने बूथ पर मजबूती से काम करें। भाजपा की नाकामियां के बारे में जनता को बताएं । उन्होंने कहा की स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह जी का हाथ हमेशा उनके सिर पर रहा है। इसलिए वे हमेशा उनके ऋणी रहेंगे।

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंवर अजय बहादुर, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, अमित नंदा, दलीप चौहान, इकबाल मोहम्मद, मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, प्रदीप चौहान, विशाल वालिया, कुंजना सिंह, राजेंद्र शर्मा, ओंकार सिंह, देवराज नेगी, शशि कपूर, धनवीर कपूर, ममता चौहान, सुनीता शर्मा, सुजाता शर्मा, सुखा धीमान, सेना देवी आदि मौजूद थे।

 

Written by newsghat

पीसीसी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का पावंटा साहिब में हरप्रीत सिंह रतन ने समर्थकों के साथ किया जोरदार स्वागत…

पीसीसी अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का पावंटा साहिब में हरप्रीत सिंह रतन ने समर्थकों के साथ किया जोरदार स्वागत…

नगर पालिका मैदान पांवटा साहिब में आयोजित होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह : एसडीएम

नगर पालिका मैदान पांवटा साहिब में आयोजित होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह : एसडीएम