Asha Hospital
Holi 2026
in

कांग्रेस पार्षदों ने अब लड़ेंगे कानूनी लड़ाई, न्यायालय के फैसले का इंतजार

कांग्रेस पार्षदों ने अब लड़ेंगे कानूनी लड़ाई, न्यायालय के फैसले का इंतजार

कांग्रेस पार्षदों ने अब लड़ेंगे कानूनी लड़ाई, न्यायालय के फैसले का इंतजार

न्यायालय ने पार्षद की सदस्यता रद्द करने के मामले पर लगाई रोक : राम कुमार

TROWS

 

Holi 2026 -2

तथ्यों और साक्ष्यों के साथ 8 महीने में हुए भ्रष्टाचार का करूंगा खुलासा : तरसेम चौधरी

Indian Public School

मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय बद्दी के बाहर आमरन अनशन के फैसले को कांग्रेसी पार्षदों ने स्थगित कर दिया। मंगलवार को बद्दी नगर परिषद कार्यालय परिसर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि उच्च न्यायालय ने पार्षद तरसेम चौधरी की सदस्यता रद्द करने के मामले में स्टे दे दी है।

Doon valley school

उन्होंने बताया कि न्यायालय ने अविश्वास प्रस्ताव और सदस्यता रद्द मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों को कोर्ट में पेश करने के आदेश जारी किए हैं।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राम कुमार चौधरी ने बताया कि मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के चलते कांग्रेसी पार्षदों ने आमरण अनशन के फैसले को स्थगित कर दिया है। उन्हें उच्च न्यायालय पर पूरा यकीन है और सभी कांग्रेसी पार्षदों को इंसाफ मिलेगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

भाजपा से दिया इस्तीफा, करेंगे भ्रष्टाचार के खुलासे…..

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पार्षद तरसेम चौधरी ने बताया कि उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप को भेज दिया है।

पार्षद तरसेम चौधरी ने कहा कि उन्होंने 6 महीने पहले ही यह फैसला ले लिया था कि वह नगर परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ काम नहीं करेंगे। क्योंकि उनकी आत्मा भ्रष्टाचारियों के साथ काम करने की इजाजत नहीं देती।

पार्षद तरसेम चौधरी ने कहा कि पिछले 8 महीने में नगर परिषद बद्दी में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही दस्तावेजों और साक्ष्यों के साथ नप बद्दी में हुए भ्रष्टाचार का खुलासा करूंगा।

तरसेम चौधरी ने कहा कि नप में जनता ने उन्हें विश्वास के साथ चुना था और भ्रष्टाचारियों का साथ देकर वह जनता के साथ विश्वासघात नहीं कर सकते।

नप में दोनों हाथों से लूटा गया जनता का पैसा : सुरजीत चौधरी

कांग्रेसी पार्षद सुरजीत चौधरी ने कहा कि नगर परिषद में अध्यक्षा के पति और उपाध्यक्ष ने दोनों हाथों से जनता के पैसे को लूटा है जिसका हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही नप में हुए भ्रष्टाचार को जनता के समक्ष बेनकाब किया जाएगा।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राम कुमार चौधरी के साथ पार्षद तरसेम चौधरी, पार्षद सुरजीत चौधरी, पार्षद मोहन लाल चौधरी, पार्षद अजमेर कौर, पार्षद जस्सी चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कुलतार मैहता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, महासचिव नंदलाल, जिला उपाध्यक्ष भाग चंद, सचिव घनश्याम कंवर, बीबीएन इंटक अध्यक्ष संजीव कुमार संजू, अल्पसंख्यक सैल के अध्यक्ष मलूक चंद, भाग सिंह चौधरी, मनमोहन कुमार, सुरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष प्रदीप टीनू, उपाध्यक्ष हितेंद्र सोनू, पंच राहुल कुमार, सलीम मोहम्मद, पंच नरेश, अमित केशव गट्टू, पंच मदन लाल समेत अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Written by Newsghat Desk

जिनी एंड जॉनी के कामगार 10 महीने से इंसाफ के इंतजार में

जिनी एंड जॉनी के कामगार 10 महीने से इंसाफ के इंतजार में

आप ज्वाईन करने के बाद धर्मपाल चौहान ने नालागढ़ में किया शक्ति प्रदर्शन

आप ज्वाईन करने के बाद धर्मपाल चौहान ने नालागढ़ में किया शक्ति प्रदर्शन