Asha Hospital
in

केंद्र की पहली कैबिनेट बैठक में हाटी मुद्दे पर लगेगी मुहर : बलदेव तोमर

केंद्र की पहली कैबिनेट बैठक में हाटी मुद्दे पर लगेगी मुहर : बलदेव तोमर

केंद्र की पहली कैबिनेट बैठक में हाटी मुद्दे पर लगेगी मुहर : बलदेव तोमर

धमौन में 12 परिवारों ने कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन, कांग्रेस को करारा झटका,

 

Shri Ram

प्रदेश में फिर से बनेगी भाजपा की सरकार, शिलाई की जनता ने सीएम से जो मांगा वो दिया

Indian Public School

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पोका पंचायत के धमोन गांव में खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर का धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। धमोन गांव में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्कूल का दर्जा बढ़ाकर हाई स्कूल करने व सड़क की घोषणा की थी।

Doon valley school

जिसके बाद ग्रामीणों ने धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। धमोन पहुंचने पर ग्रामीणों ने बलदेव तोमर का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान धमोन गांव के 12 परिवारों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा है।

पोका पंचायत में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने अपने संबोधन में कहा की केंद्र में आठ साल से भाजपा की सरकार है तथा आठ साल पूरे होने पर 31मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिमला आ रहे हैं।

JPERC 2025

उन्होंने कहा की प्रदेश में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में साढ़े चार साल में शिलाई विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास किया है। बलदेव तोमर ने कहा की गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र घोषित होने पर क्षेत्र के युवा आईएएस और आईपीएस अधिकारी बनेंगे।

उन्होंने कहा की एक महीने के अंदर केंद्र में कैबिनेट बैठक में जनजातीय मुद्दा पास कर घोषित हो जायेगा। उन्होंने कहा की सतौन में डिग्री कॉलेज,सब तहसील की घोषणा की है तथा आईटीआई खोलकर दी है। जिससे हमारे लोगों के काम अब घर-द्वार ही होंगे।

उन्होंने कहा की कांग्रेस ने हमेशा शिलाई को पिछड़ा रखा है तथा चंद लोगों को पालकर रखें है। बलदेव तोमर ने कहा की हमने हार कर भी क्षेत्र का विकास किया है तथा वर्तमान विधायक विकास में रोड़ा अटका रहे हैं। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से जो हमने मांगा उन्होंने हमें दिल खोलकर दिया है।

उन्होंने कहा की प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बन रही है। इस लिए शिलाई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को जीताकर विधानसभा में भेजना है। इस दौरान बलदेव तोमर ने धमोन गांव में खेल मैदान के लिए तीन लाख रुपए, पेयजल योजना और दो समुदायक भवन बनाने की घोषणा की है।

12 परिवारों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा…

कार्यक्रम में पोका पंचायत के धमोन गांव के सादी राम, संतराम,धनवीर, माया राम, सुनील कुमार, ज्ञान चंद, राजेश कुमार,गीता राम, जोगेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, धर्म सिंह, मुकेश कुमार आदि ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। भाजपा में शामिल हुए परिवारों को खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

इस मौके पर पोका पंचायत के प्रधान सतीश चौहान, बीडीसी उपाध्यक्ष सुनील ठाकुर, प्रधान महेंद्र ठाकुर, उपप्रधान काकू राम, पूर्व प्रधान रजनीश चौहान, इन्द्र चौहान, प्रेम चौहान, नरेश चौहान,खजान सिंह, अरविन्द चौहान, अनिल कुमार, नेत्र चौहान, नरेश चौहान, मदन तोमर, राजेंद्र शर्मा, जोगेंद्र पुण्डीर, धनवीर सिंह आदि मौजूद थे।

Written by Newsghat Desk

हिमाचल में 4 दिन बारिश और ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

हिमाचल में 4 दिन बारिश और ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

केरल में जलवा दिखायेंगे सिरमौर के मास्टर्स एथलीट, मास्टर्स गेम्स की टीम नेशनल के लिए रवाना

केरल में जलवा दिखायेंगे सिरमौर के मास्टर्स एथलीट, मास्टर्स गेम्स की टीम नेशनल के लिए रवाना