Asha Hospital
Holi 2026
in ,

कोरोना संक्रमण की रोकथाम को प्रशासन ने कमर कसी..

कोरोना संक्रमण की रोकथाम को प्रशासन ने कमर कसी..

कोरोना संक्रमण की रोकथाम को प्रशासन ने कमर कसी..

एसडीएम विवेक महाजन ने दिए सख्त दिशा निर्देश..

TROWS

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में कोरोना संक्रमितों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी पर अंकुश लगाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने कमर कस ली है।

Holi 2026 -2

एसडीएम पांवटा विवेक महाजन ने कोरोना के बढ़ते मामलों को मध्य नजर रखते हुए शहर के लोगो से मास्क पहनने, उचित दूरी बनाए रखने तथा अनावश्यक घर से बाहर ना निकलने की अपील की है।

Indian Public School

एसडीम पांवटा विवेक महाजन ने बताया कि कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए शहर व आसपास के सभी इलाकों में रेडी फेहडी लगाने वाले व्यापारियों को मास्क लगाने और दस्ताने पहनकर व्यापार करने के निर्देश दिया गया है अगर कोई व्यापारी बिना मास्क व दस्ताने के व्यापार करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि शहर में होटलों, ढाबा संचालकों व वहां पर काम करने वाले, औद्योगिक क्षेत्र में बाहर से आने वाले मजदूर कामगार व अन्य की भी टेस्टिंग की जाएगी।

इस दौरान उन्होंने शहर के व्यपारियों को भी अपनी दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग रखने व मास्क पहन कर व्यापार करने की अपील की है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इस दौरान एसडीएम पांवटा विवेक महाजन ने बजार में जा कर दुकानदारों व रेडी फहेड़ी वालो को कोरोना महामारी के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए मास्क पहनने, हाथो में ग्लब्ज डालने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जागरूक भी किया।

इस दौरान उन्होंने बताया की कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को जागरूक करने के लिए पूरे शहर में एनाउसमेंट करवाई जा रही है।

इसके इलावा वह खुद लोगो को कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करने की अपील कर रहे है। उन्होंने सभी से रोना प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करने की अपील की है ताकि उस बीमारी को बढ़ने से रोका जा सके।

Written by Newsghat Desk

मुख्यमंत्री ने “देश दिनेश” मीडिया के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन…

मुख्यमंत्री ने “देश दिनेश” मीडिया के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन…

वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन एनेस्थीसिया विभाग के एचओडी गिरफ्तार…

वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन एनेस्थीसिया विभाग के एचओडी गिरफ्तार…