खुशखबरी: रिजर्व बैंक ने ब्याज दर घटाकर जनता को दी बड़ी राहत! अब सस्ता होगा लोन, EMI भी घटेगी
खुशखबरी: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ब्याज दरों को घटा दिया है जिससे लोन सस्ता होगा और EMI भी घटेगी। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा ने Repo Rate Cut में कटौती करने का ऐलान किया है।
खुशखबरी: रिजर्व बैंक ने ब्याज दर घटाकर जनता को दी बड़ी राहत! अब सस्ता होगा लोन, EMI भी घटेगी
उनकी अगुआई में हुई RBI की MPC में करीब पांच साल बाद कटौती करने का फैसला किया गया है। उसने Repo Rate Cut में 0.25 फीसदी की कटौती की है। जिससे रेपो रेट 6.5 से घटकर 6.25 हो जाएगी।
सस्ते हो जाएंगे लोन
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ब्याज दरों में कटौती करने के बाद होम लोन, कार लोन और बाकी कई अन्य लोन भी सस्ते हो जाएंगे। अगर आपने फ्लोटिंग रेट पर होम या कार लोन लिया है, तो उसकी EMI (इक्वेटेड मंथली इंस्टॉलमेंट) भी कम हो जाएगी।
अब कैसे सस्ता होगा लोन?
सभी बैंक लोन देने के लिए RBI से पैसे उधार लेते हैं। RBI उन्हें जिस रेट पर उधार देता है, उसे रेपो रेट कहते हैं। अब मान लीजिए कि Repo Rate 6 फीसदी है, अब जब बैंकों को ही 6 फीसदी RBI से कर्ज मिलेगा, तो वह इससे सस्ती दर पर लोन नहीं दे सकेंगे।
उन्हें बल्कि लोन इससे महंगा देना पड़ेगा, क्योंकि उन्हें अपनी कमाई लागत भी देखनी होगी। इसलिए जब भी RBI रेपो रेट में कमी या बढ़ोतरी करता है, तो बैंक भी उसी हिसाब से कर्ज सस्ता या महंगा करते हैं। जैसे कि इस बार आरबीआई ने रेपो रेट कम किया है।
इससे बैंकों को केंद्रीय बैंक से सस्ता कर्ज मिलेगा और वे इसका फायदा ब्याज दर घटाकर आम जनता को भी देंगे। इससे आपके लिए कार लोन, होम लोन या फिर पर्सनल लोन लेना सस्ता हो जाएगा और आपकी EMI में भी कमी आएगी।
Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!