Asha Hospital
Holi 2026
in

ग्राम रोजगार सेवक के तीन पदों की भर्ती के लिए मूल दस्तावेजों की जांच

ग्राम रोजगार सेवक के तीन पदों की भर्ती के लिए मूल दस्तावेजों की जांच

ग्राम रोजगार सेवक के तीन पदों की भर्ती के लिए मूल दस्तावेजों की जांच

TROWS

खण्ड विकास अधिकारी, पांवटा साहिब ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खण्ड पांवटा साहिब में विकास खण्ड वासी योजना के अंतर्गत ग्राम रोजगार सेवक के रिक्त पड़े तीन पदों को भरने हेतू आवेदकों के मूल दस्तावेजों की 22, 23 तथा 25 फरवरी 2023 को प्रातः 10 बजे जांच की जाएगी।

Holi 2026 -2

उन्होंने बताया कि आवेदक अपने मूल दस्तावेजों के साथ खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय, विकास खण्ड पावटा साहिब जिला सिरमौर में पहुँचना सुनिश्चित करें।

Indian Public School

उन्होंने बताया कि आवेदक 10 वीं व उच्च शैक्षिणिक योग्यता का प्रमाण पत्र, मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर (Basic course in computer application) में 1 वर्ष का डिप्लोमा का प्रमाण पत्र, खण्ड के स्थाई निवासी होने का प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो, अनु० जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो, बीपीएल का प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो, अपंगता प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो, अनुभव प्रमाण पत्र यदि कोई हो ( कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर किसी पंचायती राज/ग्रामीण विकास विभाग, जलागम परियोजना, सरकारी अर्द्धसरकारी संस्थान में कम से कम एक वर्ष कार्य किया हो ) अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत अनुभव प्रमाण पत्र के साथ मासिक वेतन प्रमाण पत्र व अनुभव प्रमाण पत्र सत्यापित करके व बैंक द्वारा जारी किया गया वेतन दर्शया गया हो।

Doon valley school

उन्होंने बताया कि आवेदक सभी वांछित मूल दस्तावेजों सहित 22, 23 तथा 25 फरवरी 2023 प्रातः 10 बजे तक खण्ड विकास अधिकारी,विकास खण्ड पांवटा साहिब के कार्यालय में पहुँचना सुनिश्चित करें। किसी भी अभ्यर्थी को इसके लिए कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

इन पदों की नियुक्ति से सम्बंधित अन्य जानकारी किसी भी कार्य दिवस में खण्ड विकास अधिकारी,विकास खण्ड पांवटा साहिब, के कार्यालय या दूरभाष संख्या 01704-222334 से प्राप्त की जा सकती है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

Written by newsghat

सिरमौर : ITI के पास बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

सिरमौर : ITI के पास बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Himachal Latest News: कार के खाई में लुढ़की, एक की मौत एक घायल…..

Himachal Latest News: कार के खाई में लुढ़की, एक की मौत एक घायल…..