in

Parenting Tips: हर सुबह स्कूल जाने के लिए परेशान करता है बच्चा! अपनाएं यह पेरेंटिंग टिप्स, खुद से उठकर होगा तैयार

TROWS

Parenting Tips: सुबह-सुबह बच्चों को स्कूल भेजना पेरेंट्स के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं होता, जो अक्सर भागदौड़, बच्चों के नखरे और तनाव से भरा होता है। अक्सर छोटे बच्चों के साथ यह समस्या ज्यादा पेश आती है। बच्चे सुबह-सुबह काफी टैंट्रम्स दिखाते हैं। सुबह उठने में देरी करना, रोना, न उठने की जिद करना, ऐसी चीजों से पेरेंट्स रोज डील करते हैं।

Parenting Tips: हर सुबह स्कूल जाने के लिए परेशान करता है बच्चा! अपनाएं यह पेरेंटिंग टिप्स, खुद से उठकर होगा तैयार

ऐसे में अक्सर पेरेंट्स बच्चों की हरकतों से परेशान होकर उन्हें डांटना शुरू कर देते हैं। हालाँकि स्कूल जाने के लिए सुबह बच्चों को जबरन उठाना और डांटना गलत आदत है, जो उन्हें पढ़ाई से दूर कर सकती है। ऐसे में पेरेंट्स कुछ आसान टिप्स को अपनाकर इन सब चीजों को आसान बना सकते हैं। तो चलिए जानते है उन पेरेंटिंग टिप्स के बारे में जिससे आपका बच्चा खुद से सुबह स्कूल के लिए तैयार होने लगेगा।

सुबह बच्चे को प्यार से उठाएं
सुबह बच्चे को प्यार से जगाना उनके पूरे दिन को सकारात्मक बना सकता है। ऐसे में अगर बच्चा सुबह उठने में नखरे कर रहा है तो उसपर चिल्लाने और डांटने से बचे। चिल्लाने या डांटने से उनके मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है, जिससे वे चिड़चिड़े हो सकते हैं। सुबह उठाना एक शांतिपूर्ण अनुभव बनाएं, प्यार भरे स्पर्श से शुरुआत करें और शांत माहौल रखें, न कि डांटकर, जो उनमें डर पैदा कर सकता है।

Doon valley school

बच्चे का रूटीन सेट करें
बच्चे का स्कूल जाने से पहले उनका रूटिंग सेट करना बेहद जरूरी है। बच्चे का रूटीन सेट करने के लिए सुबह उठने, खाने-पीने और सोने का समय हर दिन एक समान रखें, जिससे स्थिरता बनी रहे। सुबह हेल्दी नाश्ता, स्कूल के लिए रात में तैयारी, और दिन में शारीरिक गतिविधियाँ (खेलना) शामिल करें। रूटीन को मजेदार बनाएं, बहुत सख्त न रखें, और थोड़ी लचीलापन बनाए रखें।

सुबह के समय को पॉजिटिव बनाएं
अगर आप सुबह का समय मजेदार और पॉजिटिव बनाएंगे, तो बच्चा खुद नींद पूरी होने के बाद जाग जाएगा। सुबह के समय डांटने के बजाय सकारात्मक माहौल बनाएं, जिससे न केवल बच्चों का मूड अच्छा रहता है, बल्कि उनका आत्मविश्वास और पूरे दिन का प्रदर्शन भी बेहतर होता है।

JPERC 2025

आत्मनिर्भर बनाएं
हर बच्चा अपने माता-पिता पर निर्भर होता है, ऐसे में बच्चों में आलस आने लगता है। ऐसे में बच्चे को खुद का काम करने दें। बच्चे को अपना बैग और यूनिफॉर्म खुद तैयार करने के लिए प्रोत्साहित करें, जिससे उसमें सुबह एक्टिव रहने की आदत विकसित हो।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Tourism: बर्फबारी के बाद मनाली में उमड़े टूरिस्ट! पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, ऑनलाइन बुकिंग में तेजी

Himachal Tourism: बर्फबारी के बाद मनाली में उमड़े टूरिस्ट! पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, ऑनलाइन बुकिंग में तेजी

हिमाचल के युवक-युवतियों को नौकरी का शानदार मौका: 50 पदों की भर्ती के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू, इतनी मिलेगी सैलरी

हिमाचल के युवक-युवतियों को नौकरी का शानदार मौका: 50 पदों की भर्ती के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू, इतनी मिलेगी सैलरी