in

Parenting Tips: क्या आप भी अपने बच्चों को बनाना चाहते हैं क्रिएटिव! तो फॉलो करें यह पांच टिप्स, हर काम में रहेंगे आगे

TROWS

Top 5 Parenting Tips: हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा न केवल पढ़ाई में बेहतरीन रहे, बल्कि खेलकूद, रचनात्मक गतिविधियों (जैसे चित्रकला, संगीत) सहित जीवन के हर क्षेत्र में सफल और समझदार बने। वे चाहते हैं कि बच्चा शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहे, आत्मनिर्भर बने और साथ ही अच्छी नैतिक शिक्षा व रचनात्मक कौशल (creative skills) सीखे।

Parenting Tips: क्या आप भी अपने बच्चों को बनाना चाहते हैं क्रिएटिव! तो फॉलो करें यह पांच टिप्स, हर काम में रहेंगे आगे

खासतौर पर Creativity न केवल बच्चे की थिंकिंग को खुला बनाती है बल्कि उन्हें कॉन्फिडेंट के साथ ही प्रॉब्लम सॉल्विंग की कैपेसिटी को भी बढ़ाती है। जब भी आपका बच्चा अलग ढंग से सोच-विचार करता है, नए-नए आइडियाज लाता है तथा सवाल करता है तो उसका आत्मविश्वास ही नहीं बल्कि Personality भी मजबूत होती हैं।

ऐसे में बतौर माता-पिता यह आपकी जि‍म्मेदारी है कि आप अपने बच्चे को सिर्फ अच्छी शिक्षा ही नहीं, बल्कि Creative बनने के अवसर भी दें। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ तरीके लेकर आए हैं, जिससे कुछ आसान और मजेदार एक्टिविटीज अपनाकर आप उनके अंदर छुपी क्रिएटिविटी को बाहर ला सकते हैं।

Doon valley school

ड्रॉइंग और पेंटिंग
बच्चों की क्रिएटिविटी बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है ड्रॉइंग और पेंटिंग। जी हाँ, आप उन्हें विभिन्न रंगों और अलग-अलग आकार के ब्रशों के साथ स्वतंत्र रूप से प्रयोग करने का मौका दें सकते है। उन्हें किसी विशिष्ट ड्राइंग के बजाय अपनी कल्पना से चित्र बनाने दें। ब्रश के अलावा उंगलियों, स्पंज, या आइस क्यूब्स से पेंटिंग जैसी मजेदार गतिविधियां उनकी रचनात्मक सोच और मोटर कौशल को विकसित करती हैं।

क‍िस्‍से-कहान‍ियां सुनाएं
आप अपने बच्चों को महान योद्धाओं और अन्य आदर्श व्यक्तित्वों की कहानियां सुनाये जिससे न सिर्फ वे मोटिवेट होंगे बल्कि उनके भीतर अच्छे संस्कार भी विकसित होंगे। साथ ही, इन कहानियों को और मजेदार बनाने के लिए आप बच्चों को उन सिचुएशंस में खुद को रखने को कह सकते हैं। इस तरह बच्चा न केवल कहानी में इंटरेस्ट लेगा बल्कि आउट-ऑफ द बॉक्स सोचने और प्रॉब्लम सॉल्विंग की आदत भी सीखेगा।

JPERC 2025

डू इट योरसेल्फ क्राफ्ट प्रोजेक्ट
घर में मौजूद पुराने कार्डबोर्ड, बटन, रिबन या वेस्ट मटेरियल से बच्चों को कुछ नया बनाने दें। जैसे पेन होल्डर, फोटो फ्रेम या ग्रीटिंग कार्ड। इस तरह के डू इट योरसेल्फ प्रोजेक्ट बच्चों को रिसोर्सफुल और इनोवेटिव बनाते हैं।

एक्‍ट‍िंग भी हैं ऑप्‍शन
आप बच्चे को एक्टिंग करने के लिए भी कह सकते हैं। इसके लिए बच्चा किसी फैमिली मेम्बर की कॉपी कर सकता है या फिर अपने पसंदीदा कार्टून की भी नकल कर सकता है। इस तरह जब बच्चा एक्टिंग करते हुए बोलना सीखता है तो धीरे-धीरे उसकी झिझक कम हो जाती है और वह ज्‍यादा एक्सप्रेसिव बनेगा। साथ ही, इस एक्टिविटी से उसकी इमैजिनेशन भी बेहतर होती है और कॉन्फिडेंस भी मजबूत होता है।

स्टोरी टेलिंग गेम
बच्चों को कोई छोटी सी तस्वीर दिखाकर उनसे कहानी बनाने को कहें या कहानी का आधा हिस्सा सुनाकर आगे का हिस्सा खुद बनाने दें। इससे उनकी सोचने की कैपेसिटी और शब्दों के साथ खेलने की आदत बढ़ेगी। आप चाहें तो इसे फैमिली गेम नाइट में शामिल कर सकते हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

हिमाचल में बदला मौसम: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी! झमाझम बरसे बादल, मैदानों में छाया कोहरा

हिमाचल में बदला मौसम: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी! झमाझम बरसे बादल, मैदानों में छाया कोहरा

Himachal Crime News: पेंशन अधिकारी बनकर व्हाट्सएप पर की कॉल! फिर खाते से उड़ाए 4.90 लाख

Himachal Crime News: पेंशन अधिकारी बनकर व्हाट्सएप पर की कॉल! फिर खाते से उड़ाए 4.90 लाख