Asha Hospital
Holi 2026
in

घने कोहरे को लेकर अलर्ट: पांवटा साहिब प्रशासन ने जारी की जनहित सलाह

TROWS

पांवटा साहिब : आगामी दिनों में सुबह के समय घने कोहरे की संभावना को देखते हुए पांवटा साहिब प्रशासन सतर्क हो गया है। उप-मण्डल दण्डाधिकारी कार्यालय की ओर से नागरिकों के लिए जनहित परामर्श जारी किया गया है।

Holi 2026 -2

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार 18 से 20 तारीख के बीच हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में सुबह घना कोहरा छा सकता है। इससे दृश्यता काफी कम होने की आशंका है।

Indian Public School

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कोहरे के कारण सड़क हादसों और जनजीवन प्रभावित होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में आम लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

Doon valley school

प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि सुबह और तड़के अनावश्यक यात्रा से बचें। अत्यंत जरूरी होने पर ही घर से निकलें।

यात्रा के दौरान कम गति रखें और वाहन की हेडलाइट या फॉग लाइट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें। सुरक्षित दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी बताया गया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। खासतौर पर भारी वाहनों के चालकों को अतिरिक्त सावधानी रखने की सलाह दी गई है।

स्कूल प्रबंधन, परिवहन सेवाओं और औद्योगिक इकाइयों से भी अपने स्तर पर समय-प्रबंधन और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को कहा गया है। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की गई है।

बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को ठंड और कोहरे से बचाव के लिए घर के भीतर रहने और गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने कहा है कि किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन या आपदा प्रबंधन तंत्र से तुरंत संपर्क करें। सहायता के लिए सभी संबंधित विभाग सतर्क हैं।

उप-मण्डल दण्डाधिकारी कार्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। जरूरत पड़ने पर आगे भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। मौसम से जुड़ी जानकारी केवल अधिकृत स्रोतों और प्रशासनिक सूचनाओं से ही प्राप्त करें।

उप-मण्डल दण्डाधिकारी कहना है कि नागरिकों का सहयोग ही किसी भी आपदा या जोखिम से निपटने में सबसे अहम भूमिका निभाता है। सावधानी और सतर्कता से ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब : पिता के 80वें जन्मदिन पर 111 बेटियों के चेहरे पर मुस्कान! प्रदीप चौहान ने पेश की समाज सेवा की मिसाल

पांवटा साहिब : पिता के 80वें जन्मदिन पर 111 बेटियों के चेहरे पर मुस्कान! प्रदीप चौहान ने पेश की समाज सेवा की मिसाल

Himachal Crime News: चरस के साथ पकड़े आरोपी को 12 साल का कठोर कारावास! 1.20 लाख का जुर्माना भी लगाया

Himachal Crime News: चरस के साथ पकड़े आरोपी को 12 साल का कठोर कारावास! 1.20 लाख का जुर्माना भी लगाया