Fair deal
Dr Naveen
in

चुनाव से पहले ही हार मानकर बैठ गई कांग्रेस : कश्यप

चुनाव से पहले ही हार मानकर बैठ गई कांग्रेस : कश्यप
Shubham Electronics
Diwali 01

चुनाव से पहले ही हार मानकर बैठ गई कांग्रेस : कश्यप

कांग्रेस के पास न तो स्टार प्रचारक हैं, न ही इनकी रैलियों में भीड़, पांवटा साहिब में बोले सुरेश कश्यप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि चुनाव से पहले ही कांग्रेस हार मान चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न तो स्टार प्रचारक हैं न ही इनकी रैलियों में भीड़ देखने को मिलती है। वे यहां बनौर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

Shri Ram

उन्होंने कहा कि आज भाजपा के स्टार प्रचारकों की लंबी लिस्ट और प्रचार अभियान से कांग्रेस के नेता पूरी तरह से बौखला चुके हैं। सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस जिस केंद्रीय नेता को स्टार प्रचारक मानते हैं वह खुद भारत जोड़ो और कांग्रेस छोड़ो अभियान में उलझे हुए हैं। यानी राहुल गांधी पर हिमाचल के कांग्रेसी नेता भरोसा नहीं करते हैं।

दूसरी तरफ राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी भी बीते दिनों छुट्टियां मनाने आई तो दिखावे के लिए सोलन से हाथ हिला कर चली गईं और अब हिमाचल लौट नहीं रही है। सुरेश कश्यप ने कहा कि कुल मिलाकर कांग्रेस को गांधी परिवार पर भी कोई भरोसा नहीं रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को संगठन और सभी नेताओं पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के राज्य और केंद्रीय नेताओं की लोकप्रियता को देख कांग्रेस मनोबल खो चुकी है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि हमारे पास नेता है। जबकि कांग्रेस के पास न नेता है न ही नेतृत्व। यही वजह है कि आज भाजपा के केंद्रीय नेता प्रचार के लिए हिमाचल पहुंच चुके हैं तो कांग्रेस के लोग जल रहे हैं।

JPERC 2025
Diwali 02

उन्होंने कहा कि सुखराम चौधरी ने गिरीपार क्षेत्र का पूरा विकास करवाया है। गिरीपार क्षेत्र में सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग का कार्यालय, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग का कार्यालय, सहायक अभियंता विद्युत विभाग का कार्यालय आदि।

Diwali 03
Diwali 03

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से राजपुर और खोडोंवाला में दो नई उप तहसीलें खोल कर ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने गिरीपार क्षेत्र की जनता को दी है।

इस क्षेत्र का विकास भाजपा सरकार में हुआ है और आगे भी भाजपा सरकार ही करेगी इसलिए आप सभी भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी को पहले से ज्यादा मतों से विजयी बनाकर सुखराम चौधरी को विधानसभा भेजें।

इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री व भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने कहा कि आपका स्नेह ही मेरी ऊर्जा है। उन्होंने कहा कि आज आप सब ने इतनी ज्यादा संख्या में यहां पहुंचकर यह साबित कर दिया है कि गिरीपार क्षेत्र की जनता भाजपा के पक्ष में मजबूती से खड़ी है।

बन्नौर में लोगों के समर्थन से यह तय है की भाजपा फिर से सरकार बनाने जा रही है।
उन्होंने कहा कि यहाँ आज चार परिवार कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए। आप सभी का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत अभिनंदन है।

उन्होंने कहा कि हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि, आपके द्वारा किए गए सम्मान और आशीर्वाद से हम आने वाले पांच सालों में और अधिक उर्जा के साथ कार्य करेंगे।

Written by Newsghat Desk

दिलीप चौहान के निष्कासन के बाद शिलाई के लाधी में कांग्रेस को बड़ा झटका, 48 परिवारों ने थामा भाजपा का दामन

दिलीप चौहान के निष्कासन के बाद शिलाई के लाधी में कांग्रेस को बड़ा झटका, 48 परिवारों ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस की सरकार आते ही पूरी होंगी 10 गारंटीयां : किरनेश जंग

कांग्रेस की सरकार आते ही पूरी होंगी 10 गारंटीयां : किरनेश जंग