Asha Hospital
Holi 2026
in

चूड़धार चोटी पर जल्द मिलेगी ये बड़ी सुविधा, बशर्ते हो जाए यह काम, जानिये क्या?

कालाबाग में जगह भी की जा चुकी है चिन्हित, पर्यटन को होगा विकास

TROWS

देवभूमि हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में शिवालिक पर्वत की 11965 फीट की ऊंचाई पर स्थित चूड़धार चोटी पर जल्द ही हेलीपेड का निर्माण होगा। हालांकि सरकार द्वारा इसके लिए 10 लाख रुपए की राशि भी मंजूर की जा चुकी है। मगर हेलीपेड का निर्माण फॉरेस्ट क्लीयरेंस के बाद ही शुरू हो सकेगा। इसके लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही है।

Holi 2026 -2

चूड़धार चोटी पर हेलीपेड के निर्माण हेतु निरीक्षण करने के बाद कालाबाग में जगह भी चिन्हित की जा चुकी है और 10 लाख रुपए की राशि स्वीकृत भी सरकार ने जारी कर दी है। शेष राशि फॉरेस्ट क्लीयरेंस के बाद ही मंजूर होगी।

Indian Public School

बीडीसी अध्यक्ष मेला राम शर्मा ने कहा कि चूड़धार धार्मिक स्थल जहां लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बिंदु है, तो वहीं पर्यटन की दृष्टि से भी अपार संभावनाएं छिपी है। उन्होंने बताया कि चोटी पर कालाबाग नामक स्थान पर हेलीपैड के लिए जगह चयनित की जा चुकी है और सरकार द्वारा इसके लिए 10 लाख रुपए की राशि एसडीएम चौपाल को जारी की जा चुकी है।

Doon valley school

मेला राम शर्मा ने बताया कि हेलीपैड के निर्माण हेतु फॉरेस्ट क्लीयरेंस की आवश्यकता हैए जिसको लेकर औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिलते ही हेलीपैड निर्माण के लिए शेष राशि भी जारी की जाएगी। बीडीसी अध्यक्ष मेलाराम भी मानते हैं कि यदि यहां हेलीपेड का निर्माण होता हैए तो मणिमहेश यात्रा की तर्ज पर हेलीसेवाएं भी शुरू की जा सकती है, जिससे पर्यटन को ओर अधिक बढ़ावा मिलेगा। साथ ही आपातकाल में भी यह हेलीपेड काफी लाभदायक साबित होगा।

उधर पर्यटन प्रेमियों की मानें तो चूड़धार चोटी पर यदि हेलीपेड का निर्माण होता है, तो भविष्य में यहां मणिमहेश की तर्ज पर हेली सेवाएं भी शुरू की जा सकती है। साथ ही आपातकालीन स्थिति में रेस्क्यू करने में भी बहुत बड़ी मदद मिल सकती है। यही नहीं चोटी पर पर्यटन को विकास होगा। अब देखना होगा कि कब तक फारेस्ट क्लीयरेंज मिलती है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

Written by

बार-बार ध्वस्त हो रही गिरी पेयजल योजना की लाइनें, रामाधौण पंचायत के लोगों के लिए बनी मुसीबत

बार-बार ध्वस्त हो रही गिरी पेयजल योजना की लाइनें, रामाधौण पंचायत के लोगों के लिए बनी मुसीबत

विधायक बिंदल का कांग्रेस पर पलटवार, खिसियानी बिल्ली खंबो नोचे जैसे बताए विपक्ष के हालात

विधायक बिंदल का कांग्रेस पर पलटवार, खिसियानी बिल्ली खंबो नोचे जैसे बताए विपक्ष के हालात