Asha Hospital
Holi 2026
in

जंगल में पेड़ पर फंदे से झूलते हुए मिला व्यक्ति, मौत

जंगल में पेड़ पर फंदे से झूलते हुए मिला व्यक्ति, मौत

जंगल में पेड़ पर फंदे से झूलते हुए मिला व्यक्ति, मौत

जिला सिरमौर में पेश आई वारदात….

पच्छाद थाना के अंतर्गत एक मजदूर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 47 वर्षीय व्यक्ति का शव सराहां के साथ लगते चढेच गांव के जंगल में पेड़ से लटका मिला है।

TROWS

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पच्छाद पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Holi 2026 -2

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नेपाली मूल का 47 वर्षीय हरि अपने भाई के साथ लेतर-छावली गांव में एक फार्म हाऊस पर मजदूरी का कार्य करता था।

Indian Public School

तीन दिन पहले बाजार से सामान लाने निकला हरि डेरे पर नहीं लौटा और कहीं गायब हो गया। आज गुरुवार को सराहां के साथ लगते गांव चढेच के जंगल में ग्रामीणों ने पेड़ से लटके व्यक्ति को देखा, तो वह घबरा गए।

Doon valley school

उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पंचायत को दी। इस पर पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में ले लिया है, जिसका शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया गया।

मामले की पुष्टि थाना प्रभारी सुभाष चंद ने की है। उन्होंने बताया कि मृतक मानसिक तौर से परेशान बताया जा रहा था, जो पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

Written by Newsghat Desk

वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन एनेस्थीसिया विभाग के एचओडी गिरफ्तार…

वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन एनेस्थीसिया विभाग के एचओडी गिरफ्तार…

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सुधी सहित एसडीएम कार्यालय के एक दर्जन कर्मचारी संक्रमित

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ सुधी सहित एसडीएम कार्यालय के एक दर्जन कर्मचारी संक्रमित