in

RAAKA: अल्लू अर्जुन और दीपिका की फिल्म Raaka का फर्स्ट लुक जारी! सस्पेंस ने बढ़ाया दर्शकों का टेशन

RAAKA: अल्लू अर्जुन और दीपिका की फिल्म Raaka का फर्स्ट लुक जारी! सस्पेंस ने बढ़ाया दर्शकों का टेशन

RAAKA: अल्लू अर्जुन और दीपिका की फिल्म Raaka का फर्स्ट लुक जारी! सस्पेंस ने बढ़ाया दर्शकों का टेशन

RAAKA: अल्लू अर्जुन और दीपिका की फिल्म Raaka का फर्स्ट लुक जारी! सस्पेंस ने बढ़ाया दर्शकों का टेशन

TROWS

RAAKA: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक बार फिर से अपने फैन्स को चौंकाने के लिए तैयार हैं। हाल ही में उनके जन्मदिन पर निर्देशक Atlee ने उनकी बहु प्रतीक्षित फिल्म Raaka का फर्स्ट लुक जारी किया है। सोशल मीडिया पर इस फर्स्ट लुक ने तहलका मचा दिया है।

RAAKA: अल्लू अर्जुन और दीपिका की फिल्म Raaka का फर्स्ट लुक जारी! सस्पेंस ने बढ़ाया दर्शकों का टेशन

यह फिल्म अल्लू अर्जुन और एटली की कोलैबोरेटेड फिल्म है जिसमें दीपिका पादुकोण अहम भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक इतना अलग और खतरनाक है की फैन्स अब जानना चाहते हैं कि आखिर इसकी स्टोरी क्या है? रिलीज किये गए पोस्टर से दर्शकों का सस्पेंस बढ़ता जा रहा है और किरदार को लेकर बड़े संकेत भी मिल रहे हैं।

पोस्टर ने बढ़ाया लोगों का सस्पेंस
फिल्म Raaka के फर्स्ट लुक के पोस्टर में अल्लू अर्जुन एकदम नए अवतार में दिख रहे हैं। उनका सिर पूरी तरह से मुंडा हुआ है। चेहरे पर घनी दाढ़ी है। आंखें इतनी गहरी है कि कोई भी देख कर डर जाए सबसे खास बात है। उनके चेहरे का एक हिस्सा उन्होंने हाथ से ढंक कर रखा है और यह हाथ लोमड़ी की तरह दिखाई दे रहा है जैसे किसी जानवर का पंजा हो। यह पूरा लुक पोस्टर का सस्पेंस और ज्यादा बढ़ा देता है। लोग अब जानना चाहते हैं कि यह लुक क्या वेयरवुल्फ फिल्म से प्रेरित है या इसकी कहानी कुछ अलग होगी?

Doon valley school

क्या होगी Raaka की कहानी?
फिल्म का नाम ‘राका’ सुनते ही लोगों के दिमाग में कुत्ते या भेड़िए की आकृति उभर कर आ रही है। लोग जानना चाहते हैं कि इस फिल्म में अल्लु भेड़िया या किसी कुत्ते का किरदार तो नहीं निभाने वाले क्योंकि यह पंजा कुछ ऐसा ही दिखाई दे रहा है? हालांकि मेकर्स ने अभी तक किसी भी प्रकार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। परंतु पोस्ट में दिख रहे संकेत से साफ पता चलता है कि यह किसी जानवर की कहानी होगी। शायद कोई पुनर्जन्म या फिर किसी अवतार का कोई कॉन्सेप्ट है।

हाई बजट और हाई VFX वाली होगी यह फिल्म
Raakaa कोई साधारण एक्शन फिल्म नहीं होगी इस फिल्म को साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म बताया जा रहा है। इसमें भारी भरकम VFX का इस्तेमाल किया जा रहा है। फिल्म का बजट 800 से 1000 करोड़ का बताया जा रहा है, जिनमें से 300 से 400 करोड़ तो केवल VFX पर खर्च किए जाएंगे। यह फिल्म पूरी तरह से हॉलीवुड लेवल के विजुअल इफैक्ट्स पर बनाई जाएगी इसलिए इसे भारत की सबसे महंगी फिल्म में से एक माना जा रहा है।

JPERC 2025

क्या होगी कहानी और कब होगी रिलीज
हालांकि फिल्म की कहानी को पूरी तरह से सीक्रेट रखा गया है। लेकिन इतना स्पष्ट है कि फ़िल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण मुख्य रोल में नजर आएंगे। साथ ही मृणाल ठाकुर, जहान्वी कपूर, काजोल जैसे दिग्गज कलाकार भी इस फिल्म में दिखाई देंगे। यह फिल्म 2027 तक सिनेमा घरों में रिलीज होगी जो कि टाइम ट्रेवल, मल्टीवर्स या साइंस फिक्शन एलिमेंट्स पर बनाई जाएगी।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर Raaka का फर्स्ट लुक सब बताता है कि इस फिल्म में अल्लू अर्जुन कुछ बड़ा करने वाले हैं। उनका यह खतरनाक अवतार दर्शकों के एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा चुका है और अब हर दर्शक जानना चाहता है कि आखिर यह फिल्म की कहानी क्या होगी और इसका टीजर और ट्रेलर कब रिलीज होगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share Market Status: युद्ध विराम ने बदल दी बाजार की तस्वीर.. निवेशकों को मिली राहत, जानें आगे की रणनीति

Share Market Status: युद्ध विराम ने बदल दी बाजार की तस्वीर.. निवेशकों को मिली राहत, जानें आगे की रणनीति

CM Sukhu: प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी 314 पीजी सीटें! डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र अब 65 साल

CM Sukhu: प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी 314 पीजी सीटें! डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र अब 65 साल