in

TIME100 2026: सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर और विकास खन्ना ने दुनिया को दिखाया भारत का जलवा! 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल

TROWS

TIME100 2026: दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित मैगजीन टाइम्स मैगजीन ने वर्ष 2026 के लिए अपने 100 सबसे प्रतिभाशाली लोगों की सूची जारी कर दी है। इस बार लिस्ट में भारतीय मूल के चेहरों का जबरदस्त प्रभाव देखने को मिल रहा है। बात करें चाहे टेक्नोलॉजी की, मनोरंजन की या खानपान की, इन तीनों कैटिगरी में भारतीय हस्तियों ने अपनी पहचान बनाई है।

TIME100 2026: सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर और विकास खन्ना ने दुनिया को दिखाया भारत का जलवा! 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल

सुंदर पिचाई ने जहां टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सफलता हासिल की है। वहीं रणबीर कपूर ने मनोरंजन और शेफ विकास खन्ना ने खानपान जैसे क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ाया है। अब इन तीन भारतीय लोगों का नाम टाइम्स10 02026 मोस्ट इनफ्लुएंशल लोगों की सूची में शामिल कर दिया गया है।

क्यों है Times100 लिस्ट सबसे खास
Times100 लिस्ट उन 100 लोगों को सम्मानित करती है जिन्होंने दुनिया सोच, संस्कृति और भविष्य को प्रभावित किया है। हर वर्ष यह सूची बदलती है और हर वर्ष इस सूची में अलग-अलग क्षेत्र के दिग्गज लोगों को शामिल किया जाता है। यह सूची पैसे या पॉवर के बल पर नहीं बल्कि उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाई जाती है जिन्होंने दुनिया को बदलने या दुनिया को नहीं राह दिखाने का काम किया है। इस सूची में वैश्विक इन्फ्लुएंस का पैमाना मापा जाता है।

Doon valley school

सुंदर पिचाई को AI क्रांति के नेता के रूप में मिली पहचान
गूगल के CEO सुंदर पिचाई को इस लिस्ट में उनके टेक्नोलॉजी क्षेत्र में योगदान के लिए शामिल किया गया है। खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में उनका नेतृत्व दुनिया भर में काफी सराहनीय रहा है। पिचाई को टाइम 100 सूची में शामिल करना साबित करता है कि अब भारत केवल टेक्नोलॉजी का उपभोक्ता नहीं बल्कि लीडर बन चुका है।

रणबीर कपूर ने भी भारतीय सिनेमा को दी नई पहचान
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर को टाइम्स100 मैगजीन में शामिल किया गया है जिससे साफ पता चलता है कि उनका अंतरराष्ट्रीय प्रभाव कितना ज्यादा बढ़ चुका है। पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी भारतीय सिनेमा कलाकार को Times 100 सूची में जगह मिली है। मतलब स्पष्ट है कि अब बॉलीवुड भी इंटरनेशनल मंचों पर अपनी जगह बना रहा है।

JPERC 2025

विकास खन्ना ने स्वाद के साथ दिया संस्कृति का संदेश
शेफ विकास खन्ना को उनके कुकिंग टैलेंट के लिए Times100 सूची में जगह मिली है। केवल कुकिंग टैलेंट ही नहीं बल्कि इस इन्होंने सामाजिक योगदान भी बढ़-चढ़कर किया है। कनाडा से लेकर यूरोप तक इनके कई रेस्टोरेंट खुल चुके हैं जिसमें इन्होंने ऐसे लोगों को काम दिया है जिन्हें कोई भी काम देने से कतराता है। इन्होंने भारतीय भोजन को वैश्विक पहचान दिलाने के साथ-साथ समाज सेवा के जरिए लोगों का दिल भी जीता है।

2025 की निराशा हुई दूर
2025 में टाइम हंड्रेड सूची में किसी भी भारतीय का नाम शामिल नहीं था। जिसके बाद काफी निराशा पसर गई थी। हालांकि 2026 की सूची में इस पूरी निराशा को साफ कर दिया है। भारतीय मूल के तीन लोगों का नाम शामिल होना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। हालांकि इस बार लोग उम्मीद कर रहे थे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी टाइम्स 100 मैगजीन में शामिल होगा। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी तो नहीं परंतु सबसे ज्यादा विवादित डोनाल्ड ट्रंप का नाम इसमें शामिल कर लिया गया है।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर Times100 2026 की सूची भारत के लिए गर्व का क्षण है। सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर और विकास खन्ना जैसे नाम यह साबित करते हैं कि भारत की प्रतिभा अब दुनिया भर में फैल रही है और आने वाले समय में भारतीय मूल के लोगों का दबदबा और बढ़ेगा।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News: फौजियों पर टिप्पणी कर बुरी फंसी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर इशिता! लोगों ने लगाई फटकार, कार्रवाई की मांग

Sirmour News: फौजियों पर टिप्पणी कर बुरी फंसी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर इशिता! लोगों ने लगाई फटकार, कार्रवाई की मांग

HP Weather Alert: हिमाचल में आज से तीन दिनों तक बारिश! ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, चलेगा आंधी-तूफान

HP Weather Alert: हिमाचल में आज से तीन दिनों तक बारिश! ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, चलेगा आंधी-तूफान