in

Force 3 : ACP यशवर्धन की धमाकेदार वापसी! शुरू हो गई Force 3 की शूटिंग… इस बार दुश्मनों का खेल होगा खत्म

TROWS

Force 3 : बॉलीवुड के दमदार एक्शन स्टार जॉन अब्राहम एक बार फिर से धमाकेदार वापसी करने को तैयार हैं। जी हां, जॉन अब्राहम अब अपने ACP यशवर्धन सिंह के रोल में फिर से नजर आने वाले हैं। Force 3 की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसके साथ ही फैन्स का लंबा इंतजार भी पूरा होने वाला है।

Force 3 : ACP यशवर्धन की धमाकेदार वापसी! शुरू हो गई Force 3 की शूटिंग… इस बार दुश्मनों का खेल होगा खत्म

जल्द ही यह पिक्चर बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली है। मतलब साफ है एक बार फिर से बड़े पर्दे पर हाई वोल्टेज एक्शन का तूफान आने वाला है। सूत्रों की माने तो इस बार फोर्स 3 की कहानी पहले से ज्यादा तूफानी, एक्शन भरी और खतरनाक होने वाली है। इस मूवी में विलेन के किरदार पहले से ज्यादा दमदार होंगे और मूवी में होगा इंटरनेशनल लेवल का हाई ऑक्टेन एक्शन।

फोर्स 3 की स्टोरी और शूटिंग
ताजा रिपोर्ट के मुताबिक फोर्स 3 की आधिकारिक शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसका पहला शेड्यूल लगभग पूरा हो चुका है। इस फिल्म में जबर्दस्त ऐक्शन सीक्वेंस पर काम किया जा रहा है। जॉन अब्राहम फिल्म में एक बार फिर ACP यशवर्धन सिंह के रोल में नजर आएंगे।

Doon valley school

यह फिल्म ‘फोर्स’ सीरीज का तीसरा पार्ट है। इसके पहले भी दोनों पार्ट में जबरदस्त एक्शन और देश भक्ति का परफेक्ट कांबिनेशन दिया गया था जो दर्शकों को काफी पसंद आया था। एक बार फिर यह फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर खरी उतारने के लिए तैयार है।

नई स्टार कास्ट और नया रोमांच
‘फोर्स 3’ के मेकर्स ने इस बार इस फिल्म में नए चेहरों को भी शामिल किया है। इस बार फिल्म में यशवर्धन राणे भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। हाल ही में हमने यशवर्धन राणे को ‘एक दीवानी की दीवानियत’ में देखा और अब यशवर्धन राणे एक्शन अवतार के साथ बड़े लेवल के रोल में दिखेंगे।

JPERC 2025

हालांकि उनका किरदार क्या होगा? हीरो होंगे या विलेन? यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस फिल्म में तान्या मानिकतला लीड रोल में दिखाई देंगी। मतलब मेकर्स में इस फिल्म में नई स्टार कास्ट से मॉडर्न टच देने की पूरी कोशिश की है।

कहानी है एक बड़े मिशन की
मेकर्स की माने तो ‘फोर्स 3’ पहले दो पार्ट से काफी बड़ी और हाय स्टंट वाली होने वाली है। इस फिल्म में इंटरनेशनल लेवल के टाई अप और हाई ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलेंगे। सूत्रों की माने तो इस बार कहानी केवल एक पुलिस ऑफिसर के इर्द गिर्द नहीं घूमेगी बल्कि एक राष्ट्रीय मिशन पर आधारित होगी। इसके लिए मेकर्स ने इंटरनेशनल टीम और VFX जोड़ने का भी निर्णय लिया है। मतलब बजट ज्यादा, एक्शन ज्यादा और मजा भी दुगुना हो जाएगा।

कब होगी मूवी रिलीज
रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म के पहले शेड्यूल का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। यदि सब कुछ प्लान के मुताबिक चला तो ‘फोर्स 3’ 19 मार्च 2027 को सिनेमाघर में रिलीज की जाएगी। मतलब आने वाले कुछ समय के भीतर फोर्स 3 का पोस्टर, टीजर, ट्रेलर म्यूजिक सब कुछ सामने आ जाएगा। मार्च 2027 तक दर्शकों को यह मूवी बड़े पर्दे पर देखने के लिए भी मिलेगी।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर ‘Force 3’ केवल एक साधारण फिल्म नहीं है, बल्कि अब यह पिछले दो पार्ट की तुलना में बहुत बड़ा सिनेमैटिक इवेंट बनने वाली है। जॉन अब्राहम की दमदार वापसी, नई स्टार कास्ट और पहले से बेहतर बजट यह सब कुछ मिलकर इस ही एक्शन ड्रामा फिल्म बना देगा।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Jobs : हिमाचल में रोजगार का बड़ा अवसर! ऑपरेटर्स और सेल्स मैनेजर की सीधी भर्ती, 30 हज़ार तक कमाने का मौका

Jobs : हिमाचल में रोजगार का बड़ा अवसर! ऑपरेटर्स और सेल्स मैनेजर की सीधी भर्ती, 30 हज़ार तक कमाने का मौका

दुखद: हिमाचल के इस अस्पताल में 8 दिन की नवजात की मौ**त! परिजनों ने स्टाफ पर लगाया लापरवाही का आरोप

दुखद: हिमाचल के इस अस्पताल में 8 दिन की नवजात की मौ**त! परिजनों ने स्टाफ पर लगाया लापरवाही का आरोप