in

दुखद: हिमाचल के इस अस्पताल में 8 दिन की नवजात की मौ**त! परिजनों ने स्टाफ पर लगाया लापरवाही का आरोप

TROWS

मंडी जिला में स्थित सिविल अस्पताल सुंदरनगर उस वक्त चर्चा में आ गया जब एक मासूम की उपचार के दौरान ही मौत हो गई। इस घटना के बाद अस्पताल स्टाफ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने शुरू हो चुके हैं।

दुखद: हिमाचल के इस अस्पताल में 8 दिन की नवजात की मौ**त! परिजनों ने स्टाफ पर लगाया लापरवाही का आरोप

परिजनों ने रात के समय ड्यूटी पर तैनात स्टाफ पर अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए है और मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हैल्पलाइन 1100 पर शिकायत दी है। परिजनों ने बताया कि 11 अप्रैल को 8 दिन की बच्ची को पीलिया के उपचार के लिए अस्पताल के फोटोथैरेपी वार्ड में भर्ती करवाया गया था।

स्टाफ पर लापरवाही के आरोप
परिजनों का कहना है कि रात के समय वार्ड में तैनात स्टाफ ने बच्ची की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। बच्ची ने दो बार अपनी ड्रिप हटाई, लेकिन उसे समय पर ठीक नहीं किया गया।

Doon valley school

शिकायत में यह भी कहा गया है कि वार्ड का तापमान बच्ची के लिए अनुकूल नहीं था, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई और उसकी मौत हो गई।

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हैल्पलाइन पर शिकायत
परिजनों ने इस पूरे मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगते हुए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हैल्पलाइन 1100 पर शिकायत दर्ज करवाई है। परिजनों का साफ कहना है कि यदि स्टाफ ने रात को जिम्मेदारी निभाई होती, तो उनकी बच्ची आज जिंदा होती।

JPERC 2025

उधर, इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सिविल अस्पताल सुंदरनगर के प्रभारी अधिकारी डॉ. चमन सिंह ठाकुर ने बताया कि “बच्ची का इलाज पूरी सावधानी और प्रोटोकॉल के साथ किया जा रहा था, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका, जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हमें अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी पूरी जांच की जाएगी।”

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Force 3 : ACP यशवर्धन की धमाकेदार वापसी! शुरू हो गई Force 3 की शूटिंग… इस बार दुश्मनों का खेल होगा खत्म

Force 3 : ACP यशवर्धन की धमाकेदार वापसी! शुरू हो गई Force 3 की शूटिंग… इस बार दुश्मनों का खेल होगा खत्म

Himachal Weather: हिमाचल में कल से बिगड़ रहा मौसम! तीन दिन होगी बारिश, ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

Himachal Weather: हिमाचल में कल से बिगड़ रहा मौसम! तीन दिन होगी बारिश, ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट