in

पांवटा साहिब: वार्षिक समारोह से पहले विद्यार्थियों को मिला हिमाचली पहनावा, हीना की पहल की स्कूल प्रबंधन ने की सराहना

पांवटा साहिब: शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटड़ी व्यास में 2 दिसंबर को होने वाले वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में फैशन डिजाइनर और उद्यमी हीना ने विद्यार्थियों को हिमाचली पारंपरिक वेशभूषा भेंट कर सराहनीय योगदान दिया है।

हीना पांवटा साहिब में ‘हाउस ऑफ कारीगरी बाय हीना’ नाम से अपना बुटीक संचालित करती हैं। वह फैशन डिजाइनिंग, कपड़ों की कटिंग-सिलाई और पारंपरिक परिधानों को तैयार करने के क्षेत्र में काम कर रही हैं। विद्यार्थियों को हिमाचली पहनावा उपलब्ध करवाने का उनका यह प्रयास प्रदेश की संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य जीवन प्रकाश जोशी ने इस सहयोग के लिए हीना का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति और पारंपरिक पहनावे से जोड़ना बेहद जरूरी है। समाज के लोगों के सहयोग से स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बेहतर बनाया जा सकता है।

इस मौके पर हीना को 2 दिसंबर को होने वाले वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया गया।

JPERC 2025

कार्यक्रम के दौरान चौहान मामराज शर्मा, शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी, ज्योति कुमारी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मान सिंह, सुमन देवी, मुल्कराज, अनिल और सर्वजीत सहित स्कूल स्टाफ तथा प्रबंधन समिति के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने हीना की इस पहल की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया।

विद्यालय परिवार का कहना है कि समाज के लोगों का इस तरह का सहयोग विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ उनमें अपनी विरासत के प्रति सम्मान की भावना भी बढ़ाता है।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sirmaur News: सिरमौरी ताल में आज सजेगा देवताओं का दरबार, शिरगुल महाराज सहित छह देव डोलियों का होगा भव्य समागम

Sirmaur News: सिरमौरी ताल में आज सजेगा देवताओं का दरबार, शिरगुल महाराज सहित छह देव डोलियों का होगा भव्य समागम