in

Paonta Sahib: सिरमौरी ताल के प्राचीन शिव मंदिर में पांच दिवसीय गायत्री-महामृत्युंजय यज्ञ शुरू, पहले दिन गुरदीप सिंह गैरी बने मुख्य यजमान

पांवटा साहिब/सिरमौरी ताल, 25 नवंबर: जिला सिरमौर के सिरमौरी ताल गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बुधवार को पांच दिवसीय गायत्री एवं महामृत्युंजय यज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ। क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि, आपसी भाईचारे और जनकल्याण की कामना के साथ शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में पहले दिन श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

यज्ञ के पहले दिन समाजसेवी सरदार गुरदीप सिंह गैरी मुख्य यजमान रहे। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से यज्ञ में आहुतियां डालीं और क्षेत्रवासियों की खुशहाली व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस मौके पर श्री पांवटा साहिब वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी ने पूजा-अर्चना में भाग लेने के साथ आयोजन में सहयोग दिया।

धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री एवं महामृत्युंजय यज्ञ से हुई। इसके बाद गणपति पूजन, सर्वदेव पूजन और भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया। मंदिर परिसर में दिनभर मंत्रोच्चारण और भजन-कीर्तन से भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं के लिए आरती और प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई।

आयोजन समिति के अनुसार यह पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 25 से 29 नवंबर तक चलेगा। 28 नवंबर तक प्रतिदिन यज्ञ, गणपति पूजन, सर्वदेव पूजन, रुद्राभिषेक, आरती और संकीर्तन भजन आयोजित किए जाएंगे।

वहीं, 29 नवंबर को विशेष पूजा और रुद्राभिषेक के बाद पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन होगा। इसके बाद श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

JPERC 2025

इस धार्मिक आयोजन को समस्त ग्रामवासी युवक मंडल सिरमौरी ताल, ग्राम पंचायत मुगलांवाला करतारपुर और श्री पांवटा साहिब वेलफेयर सोसाइटी संयुक्त रूप से आयोजित कर रहे हैं।

आयोजकों और मुख्य यजमान गुरदीप सिंह गैरी ने क्षेत्रवासियों से परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचने और धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sirmaur: पांवटा साहिब के जंगल में अवैध शिकार की तैयारी कर रहे थे दो आरोपी, वन विभाग ने मौके पर दबोचा, बंदूकें और संदिग्ध सामग्री बरामद

Sirmaur: पांवटा साहिब के जंगल में अवैध शिकार की तैयारी कर रहे थे दो आरोपी, वन विभाग ने मौके पर दबोचा, बंदूकें और संदिग्ध सामग्री बरामद