in

Himachal News: बेटी की शादी के रिसेप्शन से लौटते समय परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पिता की मौ**त

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। बेटी की शादी का रिसेप्शन जिस पैलेस में आयोजित किया गया था, उसी के बाहर परिवार के साथ हुए हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, पठानकोट-चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर परेल के पास 23 नवंबर की रात यह हादसा हुआ। यहां स्थित शिव शक्ति पैलेस में शादी का रिसेप्शन आयोजित किया गया था। इसमें करियां निवासी अजय कुमार का परिवार भी शामिल होने पहुंचा था।

अजय कुमार ने पुलिस को बताया कि रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच वह परिवार के सदस्यों को लेने पैलेस पहुंचा था। इस दौरान परिवार के लोग सड़क किनारे खड़ी गाड़ी में बैठ रहे थे। तभी चंबा की ओर से तड़ोली जा रही एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में अजय कुमार के ससुर रामानंद सागर, साले कृतिश शर्मा और पड़ोसी दमन चौणा इसकी चपेट में आ गए। टक्कर लगने के बाद बाइक चालक भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। बाइक पर पीछे बैठे अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आईं।

घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा पहुंचाया गया। रामानंद सागर की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन वहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

JPERC 2025

बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Paonta Sahib: आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं टूटा जसबीर का हौसला, श्रीलंका में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल, गुरदीप सिंह गैरी को जीत समर्पित कर हुए भावुक

Paonta Sahib: आर्थिक तंगी के बावजूद नहीं टूटा जसबीर का हौसला, श्रीलंका में भारत को दिलाया गोल्ड मेडल, गुरदीप सिंह गैरी को जीत समर्पित कर हुए भावुक