in

Paonta Sahib: शिवपुर स्कूल में सजा वार्षिक समारोह का मंच, नसीमा बेगम ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर खेलों में आगे बढ़ने का दिया संदेश

पांवटा साहिब: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिवपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की निदेशक एवं महिला कल्याण बोर्ड की सदस्य नसीमा बेगम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं, बलवंत कौर बीडीसी सदस्य ग्राम पंचायत शिवपुर और तेजिंद्र सिंह सहोता प्रधान ग्राम पंचायत भूंगरनी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। स्कूली बच्चों ने वंदे मातरम, योग और विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नसीमा बेगम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी भाग लेना जरूरी है। उन्होंने बच्चों को खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने और नशे जैसी बुरी आदतों से हमेशा दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता यादविंदर सिंह अरोड़ा और जाकिर हुसैन, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव शाहनवाज, हरप्रीत सिंह, अमृत सिंह, कमल चौधरी, गुलजार सिंह सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह धीमान, समस्त शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारी, विद्यार्थी, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य और अभिभावक भी मौजूद रहे। समारोह ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया।

JPERC 2025

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब: रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल में ‘नवरस’ थीम पर सजा वार्षिक उत्सव, बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल

पांवटा साहिब: रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल में ‘नवरस’ थीम पर सजा वार्षिक उत्सव, बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल