in

पांवटा साहिब: रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल में ‘नवरस’ थीम पर सजा वार्षिक उत्सव, बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने जीता सबका दिल

पांवटा साहिब: द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल में वार्षिक उत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस बार कार्यक्रम की खास थीम ‘नवरस’ रही, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति और नौ भावनाओं को मंच पर प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में स्कूल के चेयरमैन भूषण कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। इसके बाद विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

समारोह में नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने श्रृंगार, हास्य, करुणा, रौद्र, वीर, भयानक, वीभत्स, अद्भुत और शांत सहित नौ रसों को अलग-अलग प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया।

बच्चों के स्वागत नृत्य के साथ ‘चंदा चमके’, ‘बम बोले’ और ‘बादल पे पांव हैं’ जैसी प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं। छोटे-छोटे बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपनी कला दिखाई। उनकी प्रस्तुतियों पर अभिभावकों और दर्शकों ने तालियों के साथ उत्साह बढ़ाया। अपने बच्चों को मंच पर प्रस्तुति देते देख अभिभावक भी काफी खुश नजर आए।

इस दौरान स्कूल की प्रिंसिपल ममता सैनी ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। उन्होंने विद्यार्थियों की पढ़ाई, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में हासिल उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्कूल बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ उनमें अच्छे संस्कार और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर भी ध्यान देता है।

JPERC 2025

स्कूल के डायरेक्टर ललित शर्मा ने विद्यार्थियों और शिक्षकों की मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने और उनकी छिपी प्रतिभा को सामने लाने का अवसर देते हैं।

डायरेक्टर एकेडमिक्स अंजू अरोड़ा ने बताया कि ‘नवरस’ के जरिए बच्चों को अलग-अलग भावनाओं को समझने और उन्हें अभिव्यक्त करने का अवसर मिला। वहीं, वाइस प्रिंसिपल प्रिया सरीन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार जताया।

कार्यक्रम का समापन उत्साह और खुशी के माहौल में हुआ।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पांवटा साहिब: वार्षिक समारोह से पहले विद्यार्थियों को मिला हिमाचली पहनावा, हीना की पहल की स्कूल प्रबंधन ने की सराहना

पांवटा साहिब: वार्षिक समारोह से पहले विद्यार्थियों को मिला हिमाचली पहनावा, हीना की पहल की स्कूल प्रबंधन ने की सराहना