in

Sirmour News: फौजियों पर टिप्पणी कर बुरी फंसी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर इशिता! लोगों ने लगाई फटकार, कार्रवाई की मांग

TROWS

Sirmour News: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर की फेमस सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर इशिता पुंडीर फौजियों पर किये गए विवादित बयान की वजह से मुश्किलों में घिर गई हैं।

Sirmour News: फौजियों पर टिप्पणी कर बुरी फंसी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर इशिता! लोगों ने लगाई फटकार, कार्रवाई की मांग

इशिता पुंडीर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इतना ही नहीं उनके खिलाफ शिकायत तक दी गई है। हालाँकि लोगों का बढ़ता गुस्सा देखकर उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है।

क्या था विवादित बयान?
इशिता ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया था जिसमें उन्होंने कहा “फौजी भारत मां के प्रति तो वफादार होते हैं, लेकिन निजी रिश्तों में नहीं।

Doon valley school

90 प्रतिशत फौजी अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड के प्रति वफादार नहीं होते और उनकी कई गर्लफ्रेंड्स होती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस बात का अनुभव है।

सोशल मीडिया में जमकर विरोध
इशिता ने जैसे ही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो लोगों ने उन्हें जमकर फटकार लगाईं। कई यूजर्स ने उन्हें तुरंत अनफॉलो करना शुरू कर दिया।

JPERC 2025

कुछ फौजी और आम लोग भी लाइव आकर इशिता की टिप्पणी का विरोध कर रहे हैं। भारी ट्रोलिंग और विरोध के बाद इशिता ने अपने फेसबुक पेज पर कमेंट सेक्शन को ब्लॉक कर दिया।

मांगी माफ़ी
विवाद बढ़ने के बाद इशिता पुंडीर ने फौजियों और उनकी वाइफ से माफी मांगी है। फेसबुक पर लगभग 35 लाख (3.5 मिलियन) और इंस्टाग्राम पर 10 लाख फॉलोअर्स वाली इशिता ने एक नया वीडियो जारी कर कहा कि उन्हें ऐसी वीडियो नहीं बनानी चाहिए थी।

उनसे गलती हुई है। वहीं सोशल मीडिया में ददाहू थाना प्रभारी के नाम लिखा एक शिकायत पत्र भी खूब वायरल हो रहा है। इसमें सैनिकों पर अपमानजनक टिप्पणी का हवाला देते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल ने रचा इतिहास! CBSE कक्षा 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

Paonta Sahib: द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल ने रचा इतिहास! CBSE कक्षा 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

TIME100 2026: सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर और विकास खन्ना ने दुनिया को दिखाया भारत का जलवा! 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल

TIME100 2026: सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर और विकास खन्ना ने दुनिया को दिखाया भारत का जलवा! 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल