in

पांवटा साहिब: भाटावाली स्कूल के वार्षिक समारोह में पहुंचे पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

पांवटा साहिब: शनिवार को भाटावाली विद्यालय में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। स्कूल पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। बच्चों ने एकल गायन, पहाड़ी नाटी और पंजाबी भांगड़ा सहित कई आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा और उत्साह देखने लायक रहा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और जीवन में सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

अपने संबोधन में चौधरी किरनेश जंग ने स्वागत के लिए स्थानीय पंचायत, स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) और विद्यार्थियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों के हित से जुड़े हर कार्य में वह हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।

उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि बच्चों को नशे से दूर रहकर अपना पूरा ध्यान पढ़ाई और खेलकूद पर लगाना चाहिए। विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं। आज की मेहनत ही कल उनकी सफलता का आधार बनेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इन्हीं बच्चों में से कोई डॉक्टर, इंजीनियर तो कोई वैज्ञानिक बनकर देश और समाज का नाम रोशन करेगा। इसलिए सभी विद्यार्थियों को अच्छी आदतें अपनानी चाहिए और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करनी चाहिए।

JPERC 2025

कार्यक्रम में भाटावाली पंचायत प्रधान राकेश कुमार, स्कूल की मुख्य अध्यापिका अनीता भट्ट, एसएमसी अध्यक्ष रमेश कुमार, बीडीसी सदस्य प्रदीप राणा, शैली देवी, आत्म राम, चतर सिंह, संजीव शर्मा, राजीव, सुरेंद्र राणा, अशोक कुमार, आबिदा, राजेश, रामरतन, ओम प्रकाश और सुरेंद्र कौर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Written by newsghat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिमाचल में 3 दिसंबर से बदलेगा मौसम, ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार

हिमाचल में 3 दिसंबर से बदलेगा मौसम, ऊंचे इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार