Asha Hospital
Holi 2026
in

जब रात को ठंड में कड़कड़ाती हैं हड्डियां, तब नारे लगाकर करते हैं माहौल गर्म…

जब रात को ठंड में कड़कड़ाती हैं हड्डियां, तब नारे लगाकर करते हैं माहौल गर्म…

जब रात को ठंड में कड़कड़ाती हैं हड्डियां, तब नारे लगाकर करते हैं माहौल गर्म…

अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी

TROWS

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में रेडियोलॉजिस्ट की स्थाई नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदेश ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी से वार्ता विफल हो जाने के बाद पांवटा साहिब व्यवस्था परिवर्तन मंच का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा।

Holi 2026 -2

कड़कती ठंड और बरसात की हल्की बूंदाबांदी के बावजूद भी व्यवस्था में सुधार की जंग लड़ रहे युवाओं के हौसले कम नहीं हुए हैं। देर रात को जब सर्दी अपना कहर ढाती है तो धरने पर बैठे युवा बदलाव के नारे लगाकर माहौल को गर्म करते हैं।

Indian Public School

ऐसा ही नजारा अस्पताल परिसर के बाहर बुधवार देर रात को देखने को मिला जब कहर बरपाती ठंड में युवा प्रदर्शनकारी नारेबाजी कर एक दूसरे का हौसला बढ़ाते रहे।

Doon valley school

बता दें कि सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में रेडियोलॉजिस्ट की मांग को लेकर पांवटा साहिब व्यवस्था परिवर्तन मंच और प्रदेश ऊर्जा मंत्री की बीच वार्ता बुधवार को विफल हो गई थी।

बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री ने सरकार की ओर से पक्ष रखते हुए कहा कि वे प्रयास कर रहे हैं कि पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में डेपुटेशन पर तीन दिन के लिए रेडियोलॉजिस्ट भेजा जाए।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

लेकिन प्रदर्शकारियों की ओर से मंच के संयोजक सुनील चौधरी बात कर रहे थे। वे तीन दिन के लिए डेपुटेशन मानने के लिए तैयार नहीं हुए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्थाई रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति की जाए।

जब तक स्थाई रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं होती तब तक तीन दिन के लिए डेपुटेशन पर रेडियोलॉजिस्ट भेजा जाए। और शेष तीन दिन बाहर से अल्ट्रासाउंड करवाने वाले गरीब और जरूरतमंद लोगों का भुगतान स्वास्थ्य विभाग करे। सुनील चौधरी ने कहा कि जब तक रेडियोलॉजिस्ट की स्थाई नियुक्ति नहीं होती प्रदर्शन जारी रहेगा।

Written by Newsghat Desk

जिला स्तरीय दौड प्रतिस्पर्धा का आयोजन 27 दिसम्बर को

जिला स्तरीय दौड प्रतिस्पर्धा का आयोजन 27 दिसम्बर को

देश में दो लड़कों ने आपस मे किया विवाह, मीडिया में छायी सुर्खी…

देश में दो लड़कों ने आपस मे किया विवाह, मीडिया में छायी सुर्खी…