in

Crime News: देवभूमि हिमाचल में दिल दहला देने वाला मामला! संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव, गले पर मिले निशान हत्या की आशंका

TROWS

Crime News: हिमाचल प्रदेश के मनाली के जगतसुख में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग पर हुए इस सनसनीखेज मामले के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक , जगतसुख गांव से करीब एक किलोमीटर नीचे की ओर व्यास नदी के पास स्थित एक बगीचे में ग्रामीणों ने महिला का शब्द देखा इसके बाद इलाके में सनसनी का माहौल बन गया।

जैसे ही ग्रामीणों ने महिला का शव देखा उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मनाली पुलिस की टीम मौके पर घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू की।

Doon valley school

पुलिस द्वारा की गई प्राथमिक जांच के दौरान मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है क्योंकि महिला के गले पर गहरे निशान पाए गए हैं जिससे यह साफ होता है कि महिला की हत्या गला घोटकर की गई है हालांकि, अभी इसकी पुष्टि होना बाकी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कुल्लू पुलिस के अधीक्षक मदनलाल कौशल और डीएसपी राजेश शर्मा और थाना प्रभारी मनीष शर्मा मौके पर घटनास्थल पहुंचे और घटना का बारीकी से निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

JPERC 2025

इस घटना में मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है शक्ल और वेशभूषा से महिला नेपाली मूल की लग रही है पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और स्थानीय लोगों और आसपास के प्रवासियों से महिला के बारे में पूछताछ की जा रही है।

देवभूमि हिमाचल जो हिमाचली संस्कृति और देवी देवताओं के नाम से जाना जाता है इस प्रकार की अपराधिक घटनाओं से देवभूमि का नाम खराब हो रहा है साथ ही साथ प्रशासन पर सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब: रक्तदान शिविर बना मानवता की मिसाल, ‘रक्तवीरों’ को टीम जन आस्था–कपिल फिल्म्स का सलाम

पांवटा साहिब: रक्तदान शिविर बना मानवता की मिसाल, ‘रक्तवीरों’ को टीम जन आस्था–कपिल फिल्म्स का सलाम

हिमाचल में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: ज्वेलरों की दुकानों पर छापेमारी! पकडे तेंदुए के 85 नाखून और पांच दांत

हिमाचल में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: ज्वेलरों की दुकानों पर छापेमारी! पकडे तेंदुए के 85 नाखून और पांच दांत