Asha Hospital
in

जब सिरमौर की श्यामा देवी ने पीएम मोदी से की बात, ये हुई चर्चा

जब सिरमौर की श्यामा देवी ने पीएम मोदी से की बात, ये हुई चर्चा
जब सिरमौर की श्यामा देवी ने पीएम मोदी से की बात, ये हुई चर्चा

जब सिरमौर की श्यामा देवी ने पीएम मोदी से की बात, ये हुई चर्चा

लाभार्थियों ने नाहन के एसएफडीए हॉल और कृषि विज्ञान केन्द्र धौलाकुआं में देखा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

TROWS

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शिमला में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय गरीब कल्याण सम्मेलन के दौरान जिला सिरमौर के संगडाह विकास खण्ड की ग्राम पंचायत दिवडी खंड़ाह की श्यामा देवी, जोकि केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी हैं, से सीधा संवाद किया।

Shri Ram

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने विभिन्न राज्यों के लाभार्थियों से विडियो कॉनफ्रेंसिंग से संवाद के किया और इस दौरान उन्होंने शिमला कार्यक्रम में उपस्थित सिरमौर जिला की श्यामा देवी से भी बात की और उनका अनुभव जाना तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने के बाद उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलाव के बारे भी चर्चा की। श्यामा देवी ने विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री तथा सरकार का धन्यवाद भी किया।

Indian Public School

कार्यक्रम के साथ प्रदेश के सभी जिला में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसके तहत नाहन के एसएफडीए हॉल और कृषि विज्ञान केन्द्र धौलाकुआं में यह कार्यक्रम बड़ी एलईडी स्क्रीन पर देखा गया। एसएफडीए हॉल में बतौर मुख्यातिथि उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम और कृषि विज्ञान केन्द्र धौलाकुआं में अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार उपस्थित रहे।

Doon valley school

उपायुक्त ने कहा कि श्यामा देवी ने प्रधानमंत्री से सीधे तौर पर संवाद किया और पूरे आत्मविश्वास के साथ उनके सवालों का जवाब दिया जिसे पूरे देश की जनता ने सुना जोकि जिला सिरमौर के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए श्यामा देवी को बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए लगभग 500 लाभार्थी एसएफडीए हॉल में तथा लगभग 200 लाभार्थी कृषि विज्ञान केन्द्र धौलाकुआं में एकत्रित हुए।

उन्होंने बताया कि आज प्रधानमंत्री ने शिमला से केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया जिनमें प्रधान मंत्री आवास योजना (ग्रामीण और शहरी), प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान, प्रधान मंत्री मातृ वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण और शहरी), जल जीवन मिशन और अमृत, प्रधान मंत्री स्वनिधी योजना, एक राष्ट्र एक राशन कार्ड, प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्ना योजना, आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना तथा आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र, प्रधान मंत्री मुद्रा योजना शामिल हैं।

JPERC 2025

उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त किसानों को जारी की जिसके तहत 15 करोड़ रुपए की राशि से जिला के लगभग 77000 किसान लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम के दौरान केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं पर आधारित लघु फिलमें भी प्रर्दशित की गई।

इस अवसर पर नाहन के एसएफडीए हॉल में पुलिस अधिक्षक सिरमौर ओमापति जमवाल, उपमण्डल दण्डाधिकारी नाहन रजनेश कुमार, पूर्व विधायक रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र रूप सिंह तथा कृषि विज्ञान केन्द्र धौलाकुआं में उपमण्डल दण्डाधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

GPC Paonta Sahib 2026-1
GPC Paonta Sahib 2026-1

Written by newsghat

ब्लॉक कांग्रेस व युवा कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकल कर सिद्धू मुसेवाला को दी श्रद्धांजलि

ब्लॉक कांग्रेस व युवा कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकल कर सिद्धू मुसेवाला को दी श्रद्धांजलि

तीन महीने से लापता अफसर की तलाश में भटक रहे परिजन, आपका एक शेयर ढूंढने में कर सकता है मदद

तीन महीने से लापता अफसर की तलाश में भटक रहे परिजन, आपका एक शेयर ढूंढने में कर सकता है मदद