Asha Hospital
Holi 2026
in

जयराम सरकार की सौगात, 92 करोड़ से नाहन विधानसभा क्षेत्र में होंगे ये बड़े काम

जयराम सरकार की सौगात, 92 करोड़ से नाहन विधानसभा क्षेत्र में होंगे ये बड़े काम

जयराम सरकार की सौगात, 92 करोड़ से नाहन विधानसभा क्षेत्र में होंगे ये बड़े काम

-सरकार ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए किए 5 नए सबस्टेशन स्वीकृत

-विधायक डॉ राजीव बिंदल ने प्रैसवार्ता में दी जानकारी

TROWS

प्रदेश की जयराम सरकार ने बिजली के क्षेत्र में नाहन विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए करीब 92 करोड रुपए के 5 नए सबस्टेशन स्वीकृति किए है।

Holi 2026 -2

यह जानकारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नाहन के भाजपा विधायक डॉ राजीव बिंदल ने सोमवार को स्थानीय सर्किट हाउस में प्रैसवार्ता को संबोधित करते हुए दी।

Indian Public School

मीडिया से बात करते हुए विधायक डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि वर्तमान जयराम सरकार के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में बिजली के क्षेत्र में लगातार सुधार हो रहे हैं।

Doon valley school

इसी कड़ी में करीब 92 करोड़ की लागत से नाहन विधानसभा क्षेत्र में बिजली की गुणवत्ता को बेहतरीन करने के लिए 5 नए सबस्टेशन स्वीकृत किए गए हैं।

विधायक बिंदल ने बताया कि रुखड़ी- शंभूवाला सबस्टेशन पर 14 करोड़ व्यय किए जाएंगे, जिसमें 11केवी के 5 फीडर बनाए जाएंगे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

इसी तरह खारी कालाअंब के विस्तार के लिए 18 करोड़ व्यय होंगे और इससे 11 केवी के 4 फीडर स्थापित के किए जाएंगे।

बिंदल ने बताया कि मोगीनंद सबस्टेशन पर 20 करोड़ खर्च किए जाएंगे और 11केवी के 4 फीडर लगेंगे। इसके अतिरिक्त खैरी कालाअंब में 20 करोड़ से सबस्टेशन स्थापित किया जाएगा और 11केवी के 5 फीडर बनाए जाएंगे।

वहीं दोकुला यशवंत विहार में 20 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी, जहां 11 केवी के 6 फीडर भी लगाए जाएंगे। जबकि नाहन के दोसड़का पर थ्री फेस लाइन वाला नया बिजली संयंत्र का कार्य पूरा होने जा रहा है, जिससे बिजली की गुणवत्ता में सुधार होगा।

बिंदल ने कहा कि इस तरह से आगामी 2 वर्षों में नाहन विधानसभा क्षेत्र में बिजली के क्षेत्र में बड़े सुधार होंगे।

विधायक बिंदल ने 92 करोड़ इस प्रोजेक्ट के लिए जहां प्रदेश की जयराम सरकार का आभार व्यक्त किया है, तो वहीं नाहन विधानसभा क्षेत्र की जनता को इसके लिए बधाई भी दी है।

Written by Newsghat Desk

पांवटा साहिब में बुखार खांसी का प्रकोप, सौ बच्चे हुए अस्पताल में भर्ती…

पांवटा साहिब में बुखार खांसी का प्रकोप, सौ बच्चे हुए अस्पताल में भर्ती…

देवभूमि में मां की ममता फिर शर्मसार, अब मंदिर की सीढ़ियों पर मिला नवजात शिशु

देवभूमि में मां की ममता फिर शर्मसार, अब मंदिर की सीढ़ियों पर मिला नवजात शिशु