Fair deal
Dr Naveen
in

जिला भाजपा की बैठक में इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा, पढ़ें क्या बोले ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी

जिला भाजपा की बैठक में इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा, पढ़ें क्या बोले ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी
Shubham Electronics
Diwali 01

जिला भाजपा की बैठक में इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा, पढ़ें क्या बोले ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी

 

Shri Ram

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी व सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने आज दोपहर सर्किट हाउस नाहन में संयुक्त रूप से पत्रकार सम्मेलन को संबोधित किया।

इस दौरान जहां ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों की बदौलत जिला सिरमौर की पांचों सीटें जीतकर प्रदेश में मिशन रिपीट का दावा किया, तो वहीं सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने 6 अप्रैल से अगस्त तक भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी मीडिया के समक्ष रखी।

दरअसल आज जिला मुख्यालय नाहन में सिरमौर भाजपा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें 6 अप्रैल से अगस्त माह तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीति तैयार की गई।

तत्पश्चात ऊर्जा मंत्री व जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता मीडिया से रूबरू हुए और दोनों ने मजबूत संगठन व सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की बदौलत प्रदेश में मिशन रिपीट का दावा किया।

JPERC 2025
Diwali 02

मीडिया से बात करते हुए ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरका की जनकल्याणकारी नीतियों को लेकर 6 अप्रैल से भारतीय जनता पार्टी महाजनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है।

Diwali 03
Diwali 03

सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के घर-घर भाजपा के कार्यकर्ता जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार ने पिछले सवा 4 साल ने बहुत ही बेहतरीन कार्य किया है। साथ ही केंद्र सरकार ने भी प्रदेश में ऐसे बहुत से काम किए हैं, जिससे आम व्यक्ति को बड़ा लाभ मिला है।

लिहाजा इन सभी नीतियों को लेकर लोगों के बीच जाएंगे। सुखराम चौधरी ने दावा करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जिला सिरमौर की भी पांचों की पांचों सीटें जीतकर प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनाएंगे।

वहीं पत्रकारवार्ता में सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया कि मिशन-2022 को लेकर जिला सिरमौर भाजपा के संगठन ने जिला की पांचों सीटें जीतने के लिए एक व्यापक योजना बनाई है। 6 अप्रैल से पार्टी के स्थापना दिवस से जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

हर बूथ, हर घर में जाकर कार्यकर्ता मुख्यमंत्री सहित केंद्र सरकार विधायकों द्वारा किए गए कार्यों का एक पत्र लेकर जाएगा। साथ ही सरकार के कार्यों व पार्टी के इतिहास की भी चर्चा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस बार पार्टी ने तय किया है कि बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बीएलए व ग्राम केंद्रों के घरों पर नेम प्लेट लगाकर पार्टी इन्हें सम्मानित करेगी। साथ ही 562 ग्राम केंद्र अध्यक्षों का एक सम्मेलन किया जाएगा।

जिला भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि इसी तरह अगस्त तक भाजपा के विभिन्न संगठनों सहित जनप्रतिनिधियों के सम्मेलन व प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का कार्यकर्ता हर चुनौती के लिए तैयार रहे और प्रदेश में मिशन रिपीट किया जा सके।

उन्होंने कहा कि किया कि वोटर लिस्ट के हर पन्ने पर पार्टी का व्यापक संगठन है और इस बार जिला में भी पांचों सीटों पर भाजपा की जीत के लिए कार्यकर्ता जोरों से कार्य करेगा।

पत्रकारवार्ता में पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव सिंह भंडारी, जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल सहित भाजपा के अन्य नेता मौजूद रहे।

Written by Newsghat Desk

Aphasia यानी वाचाघात बोलने से संबंधित यह बीमारी क्या है ? क्या होते हैं इसके लक्षण आइए जानते हैं?

Aphasia यानी वाचाघात बोलने से संबंधित यह बीमारी क्या है ? क्या होते हैं इसके लक्षण आइए जानते हैं?

इस पंचायत पीने के पानी के लिए एक माह से मची हाहाकार

इस पंचायत पीने के पानी के लिए एक माह से मची हाहाकार