in

Himachal Tourism: वीकेंड पर शिमला में उमड़ी पर्यटकों की भीड़! कमरों की बुकिंग में उछाल, कारोबारी खुश…

TROWS

Himachal Tourism: इन दिनों हिमाचल प्रदेश का मौसम बेहद सुहावना बना हुआ है जोकि बाहरी राज्यों के लोगों को खूब भा रहा है। यही वजह है कि देश के कोने-कोने से इस वीकेंड पर पर्यटन स्थलों में भारी संख्या में सैलानी पहुंचे हैं।

Himachal Tourism: वीकेंड पर शिमला में उमड़ी पर्यटकों की भीड़! कमरों की बुकिंग में उछाल, कारोबारी खुश…

पर्यटन नगरी मनाली, धर्मशाला, शिमला, कसौली, चायल सहित अन्य पर्यटन स्थलों में इस वीकेंड पर टूरिस्टों की संख्या में इजाफा हुआ है। आज मौसम विभाग द्वारा पहाड़ों पर बर्फबारी की चेतावनी भी जारी की गई है।

ऐसे में बर्फ के फाहों के बीच मस्ती करने के लिए बड़ी तादाद में सैलानी मनाली पहुंच चुके हैं, जहां से टूरिस्ट अटल टनल होते हुए लाहौल घाटी पहुंच रहे हैं।

Doon valley school

शिमला में उमड़ी भीड़
इस वीकेंड पर हिल्स क्वीन शिमला में सैलानियों की भारी भीड़ देखने को मिली। शिमला में बीते कुछ सप्ताह से पर्यटन कारोबार धीमा चला हुआ था जिसे इस वीकेंड पर रफ्तार मिली। सुहावने मौसम और ठंडी हवाओं का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में टूरिस्ट शिमला पहुंचे है।

होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ी
शहर में सैलानियों की भीड़ बढ़ने से होटलों में ऑक्यूपेंसी भी बढ़ी है। इस वीकेंड पर शहर के होटलों 40 से 50 फीसदी तक कमरे बुक रहे, जिससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे पर एक बार फिर रौनक लौट आई है।

JPERC 2025

बताते चलें कि बाहरी राज्यों के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां पड़ी हुई है, ऐसे में परिवार बच्चों को लेकर शिमला में मौज-मस्ती करने पहुंचे हैं। इतना ही नहीं शहर में विदेशी सैलानियों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिला है और विदेशी टूरिस्ट के ग्रुप बड़ी संख्या में शिमला पहुंच रहे हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Accident In Himachal: ओवरटेक के चक्कर में एलपीजी टैंकर की दो टिप्परों से भिड़ंत! तीनों चालक गंभीर घायल

Accident In Himachal: ओवरटेक के चक्कर में एलपीजी टैंकर की दो टिप्परों से भिड़ंत! तीनों चालक गंभीर घायल

Himachal Crime News: भारी मात्रा में चूरा पोस्त बरामद! हज़ारों की नकदी भी पकड़ी, तस्कर काबू

Himachal Crime News: भारी मात्रा में चूरा पोस्त बरामद! हज़ारों की नकदी भी पकड़ी, तस्कर काबू